Advertisement

भीलवाड़ा-अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा शाहपुरा

अब्दुल सलाम रंगरेज

 

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

काछोला नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन-

भीलवाड़ा- शाहपुरा जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली की कटौती से आम जनजीवन परेशान है। क्षेत्र में दिन व रात्रि को लगातार दो-दो घंटे बिजली गुल रहती है। 2 दिन पूर्व जहाजपुर के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने प्रशासन को चेतावनी दी कि जिले में 10 दिनों के अंदर बिजली कटौती में सुधार नहीं हुआ तो भीलवाड़ा शाहपुरा के किसान और आमजन आंदोलन करेंगे।
आज सरथला क्षेत्र के किसानों ने भी बिजली कटौती के विरोध में काछोला नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
किसानों का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन किया जाता है पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता।अघोषित बिजली कटौती से आम ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दिन में व रात मे दो से चार घंटे तक की बिजली गुल रहती है। सबसे बुरा हाल ग्रामीण फीडर का है। बिजली गायब रहने से कई काम काज ठप्प पड़े हैं। ग्रामीणों के अनुसार बिजली सप्लाई बिना कोई सूचना के ही कटौती की जा रही है। बिजली की सप्लाई न मिलने से कई व्यापारी व बिजली उपभोक्ता परेशान है । सरथला जीएसएस अध्यक्ष राधेश्याम कंजर ने बताया कि किसान पूरा दिन खेत में काम करता है और शाम को जब आराम का टाइम आता है तो बिजली कटौती कर दी जाती है।
बिजली कटौती से जीना दुश्वार कर दिया है। ऐसे में बिजली का न होना मुसीबत बढ़ा देता है। यही नहीं कभी-कभी सुबह के समय बिजली गुल रहने से पानी की विकट समस्या खड़ी हो गई है।
एएसपी ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गा लाल बेरवा ने बताया कि 7 दिन के अंदर बिजली कटौती का समाधान नहीं हुआ तो हम सड़कों पर बैठेंगे। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं प्रशासन और सरकार की होगी। काछोला नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में वार्ड पंच रामकिशन मीणा, जीतू धाकड़, शंकर लाल बलाई, जगदीश नायक, श्रीकिशन बेरवा, प्रभु लाल दरोगा, श्रीराम रेगर, धनराज मेघवंशी, सीताराम गुर्जर , हीरालाल मीणा ,विष्णु कंजर, जीतू कंजर, अशोक व अन्य कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!