Advertisement

बीकानेर-पिछले 6 महीनों से नही हुआ मानदेय भुगतान। आंगनबाड़ी कार्मिकों ने जिला कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन।

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

महिला एवं बाल विकास विभाग की उदासीनता के चलते क्षेत्र की आंगनबाड़ी कर्मियों का गत 6-7 महीनों से मानदेय भुगतान नहीं होने पर सोमवार को यूनियन द्वारा जिला कलेक्टर के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में लिखा गया है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा दिये जाने वाले मानदेय का भुगतान गत 6-7 माह से नहीं हो पाया है। मानदेय के अभाव में कार्मिकों की हालत दयनीय हो गई है। कार्मिकों ने लिखा है कि मानदेय के अलावा मोबाइल रिचार्च भुगतान, रजिस्टर हस्तांतरण भुगतान, पोषण दिवस भुगतान, मातृ वंदना भुगतान, उड़ान योजना के तहत सेनेटरी नेपकिन वितरण भुगतान, पोषण ट्रैकर भुगतान, आंगनबाड़ी किराया भुगतान भी गत महीनों से लंबित है। इसके अलावा केंद्र बन्द होने के बाद अथवा छुट्टी के दिन पोषाहर विभागीय सप्लाई न देने तथा राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा दिये जाने वाले मानदेय को अलग अलग खंडों में न देकर एक साथ ही भुगतान कराने की मांग की गई। इस पर उपखण्ड अधिकारी ने शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इस दौरान मंजू स्वामी, माया देवी, पूजा, ममता, प्रेमलता, मैना, मंजू, वीणा, सोना देवी, पूजा देवी, सारिका वर्मा, सुमित्रा स्वामी, संगीता शर्मा, आबिदा खातून, इंदु मोदी, सरिता, सुमन दर्जी, मधुबाला, कलावती, पूजा मारु, हेमतला, रामप्यारी, मोहनी, सुंदरावती, हरखू, सोना, सारदा, कान्ता, उम्मेद बानो, प्रेमलता, संतोष साहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!