सवांददाता चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा रामदेव के दर्शन करने पदयात्रा के साथ जाते है। अनेक संघ उत्साह के साथ पैदल यात्रा की तैयारियों में जुट गए है। कस्बे में रविवार को रामदेवरा पैदल यात्रा २०२४ की तैयारियों हेतु न्यू सुखी संघ श्रीडूंगरगढ़ के सदस्यो की संघ अध्यक्ष संजय माली की अगुवाई में २१जुलाई रविवार को हुई मीटिंग में इस वर्ष बाबा रामदेव पैदल यात्रा हेतु रूपरेखा तैयार की गई । हर वर्ष की भांति इस साल भी यह संघ धोलिया रोड़ रामदेवजी मंदिर से ३१अगस्त शनिवार को सुबह सवा आठ (०८:१५)बजे विशेष ज्योत आरती के बाद संघ रवाना होगा
संघ में शामिल होने वाले पदयात्रियों के लिए इस वर्ष भी संघ द्वारा पिछले वर्ष का तय शल्क रखा गया है। संघ सदस्यो की इस मीटिंग में ललित खंडेलवाल, भेरूसिंह जी राजपुरोहित तोलियासर,मोहन दुसाद रामप्रताप सारस्वत, बजरंग मूंथा,हनुमान राजपुरोहित, राहुल चोपड़ा,विनोद तोलंबिया,भागीरथ सुथार, श्याम सुथार आदि लगभग २८सदस्यो ने इस वर्ष भी संघ को गाजेबाजे के साथ बाबा के धोक लगाने हेतु रवानगी को हर्षित होकर व बाबे की जयघोष के साथ तैयारियों हेतु कमर कस लेने की अगुवाई समस्त सदस्यो व पैदल भक्तो से की है।
















Leave a Reply