सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
क्षेत्र के गांव बिग्गा बास रामसरा में संचालित मोदी दूध डेयरी में दूध की मात्रा में बढ़ोतरी कर लाखों रुपए का गबन कर डेयरी को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का मामला रविवार को थाने में दर्ज हुआ क्षेत्र के गांव बिग्गा बास रामसरा में मोदी डेयरी का दूध संकलन केंद्र है। संकलन केंद्र के प्रभारी जोधपुर निवासी राम नारायण बिश्नोई ने मामला दर्ज करवाते हुए परिवादी ने बताया कि दूध संकलन केंद्र पर दूध तोलने का कार्य कर्मचारी कमाल अहमद खान करता था। उसने मई 2024 से 14 जुलाई तक मोदी डेयरी सेन्टर बिग्गा-बास रामसरा में कार्यरत किया। इस दौरान गांवों से रूट की गाड़ियों में आने वाले दूध की मात्रा को गलत तरीके से बढ़ाता रहता था। पिछले सप्ताह में दूध की मात्रा को बढ़ाने की सूचना डेयरी को मिली। तब जांच में पता चला कि यह लगातार दूध बढ़ाकर उसमें फेट सेटिंग कर देता था। आरोपी पूर्व में मोदी डेयरी के कुचौर सेंटर पर गांवों से आने वाली दूध की गाड़ियों की गुणवत्ता में फेट और एसएनएफ बढ़ाता, दूध की मात्रा बढ़ाकर डेयरी को आर्थिक नुकसान पहुंचाता था आरोपी ने लिखित में यह स्वीकार भी कर लिया
















Leave a Reply