Advertisement

भाजपा विधायक गोपाल खंडेलवाल पर अवैध खनन के आरोप, CBI ने सरकार से मांगी रिपोर्ट-

https://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़ ब्यूरो भीलवाड़ा

अब्दुल सलाम रंगरेज

भाजपा विधायक गोपाल खंडेलवाल पर अवैध खनन के आरोप,
CBI ने सरकार से मांगी रिपोर्ट-

 

भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ क्षेत्र लगातार बनास नदी में हो रहे अवैध खनन के चलते सुर्खियों में रहा है। रोजाना अवैध खनन की शिकायतें लगातार मिल रही है। यहां के रेत के डंपर कोटा तक पहुंचाते हैं। पुलिस की मिली भगत से यहां पर अवैध खनन चरम सीमा पर है।

अब यह मामला मांडलगढ़ से दो बार के विधायक और भाजपा नेता गोपाल खंडेलवाल और उनके बेटे मुकेश खंडेलवाल पर अवैध बजरी खनन और चौथ वसूली का आरोप से जुड़ गया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दिलीप कुमार की शिकायत पर सीबीआई जांच शुरू हो गई है।

भीलवाड़ा राजस्थान के बीजेपी विधायक गोपाल खंडेलवाल पर अवैध वसूली के आरोप लगे हैं। एक शिकायतकर्ता ने CBI को पत्र लिखकर ये आरोप लगाए हैं। CBI के कहने पर राजस्थान सरकार के खनन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उदयपुर के खनिज विभाग के उपनिदेशक कर रहे हैं। मामला राजस्थान के भीलवाड़ा जिले की मांडलगढ़ विधानसभा सीट से जुड़ा है। यहां से गोपाल खंडेलवाल विधायक हैं। खंडेलवाल पर आरोप है कि वो अपने बेटे मुकेश खंडेलवाल के साथ मिलकर बनास नदी से अवैध बजरी खनन करवाते है।

भाजपा विधायक गोपाल खंडेलवाल की शिकायत सीबीआई में की गई है।
दिलीप ने CBI से की शिकायत
मामले में दिलीप कुमार नाम के एक व्यक्ति ने CBI को 10 मई 2024 को एक पत्र लिखा था। CBI को ये पत्र 27 मई 2024 को मिला था। इस पत्र में दिलीप कुमार ने लिखा है कि, ‘माण्डलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल खण्डेलवाल और उनके पुत्र मुकेश खण्डेलवाल संगठित गिरोह बनाकर बनास नदी में खनिज बजरी के अवैध खनन, निर्गमन तथा बजरी के वाहनों से अवैध चौथ वसूली करते हैं। उक्त मामला सीबीआई तक पहुंचाने के बाद राजस्थान में चर्चा का विषय बन गया है।
वही विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल का कहना है कि ईर्ष्या और व द्वेषता के चलते ऐसी शिकायत की गई है।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!