Advertisement

बीकानेर-चार्जिग में लगे मोबाइल चलाने से दो बच्चों के आया करंट

संवाददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़। अक्सर हमारे घरों में बच्चे या बड़े सभी मोबाइल को चार्ज में लगाकर चलाते है क्योकि आज मोबाइल के बिना जीवन अधुरा से लगता है। लेकिन यही आदत कभी हमारे जीवन के लिए खतरनाक बन जाती है। ऐसी ही घटना बीकानेर संभाग के लूणकरनसर तहसील से सामने आई है जहां दो भाई बहन चार्जिंग में लगे मोबाइल चला रहे थे कि अचानक करंट आ गया और दोनों झूलस गये। मिली जानकारी के अनुसार लूणकरनसर के नाथवाना में कुशाल 12 वर्षीय व उसके बहन खूशबू 9 वर्षीय दोनों चार्जिंग में लगे मोबाइल चला रहे थे तभी अचानक मोबाइल में करंट फेल गया जिससे दोनों बुरी तरह से झूलस गये। क्योकि दोनों के पैर के घुटने आपस दमें में टकराये हुए थे जिससे दोनो के करंट आ गया और दोनों झूलस गये। टाइगर फोर्स के राकेश मूड ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों बच्चों के करंट आने से झुलस गये परिजनों ने तुरंत दोनों को लूणकरनसर की अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज
चल रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!