सत्यार्थ न्यूज़ ब्यूरो भीलवाड़ा अब्दुल सलाम रंगरेज
हज करके लौटे हाजियों का किया स्वागत-
दरगाह में मांगी अमन चैन की दुआ-

भीलवाड़ा जिले के मोड का निंबाहेड़ा कस्बे से हज करके लौटे हाजियों का समाज के लोगों वह ग्राम वासियों ने स्वागत किया। निंबाहेड़ा के लोगों ने जुलूस निकालकर हजरत सैयद छापर वाले पीर साहब की दरगाह पर पहुंचे। वहां पर समाज के लोगों व ग्राम वासियों ने फूल माला पहनाकर व महिला हाजियों का रिश्तेदारों ने चुनरी ओढाकर स्वागत किया। हज यात्रा से लौट कर आए हाजी चांद मोहम्मद एवं हज्जन जरीना बेगम का महिला पुरुषों ने इस्तकबाल किया।
इस अवसर पर दरगाह परिसर में हाजी खाने का प्रोग्राम भी रखा गया।
उपस्थित समाज के लोगों ने सैयद छापर वाले बाबा की दरगाह पर हाजिरी देकर देश में अमन चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। समाज के बुजुर्ग लोगों ने आने वाली युवा पीढ़ी को शिक्षा की ओर प्रेरित करने पर जोर दिया। शिक्षा से ही समाज व देश की प्रगति संभव है।
इस अवसर पर कमाल जी टाक, गफ्फार मोहम्मद, छोटू मंसूरी, सिराज मोहम्मद, पूर्व सरपंच रामेश्वर डोलिया, हाजी मोहम्मद शरीफ,शब्बीर मोहम्मद डायर, कमालुद्दीन रंगरेज ने हाजियों का स्वागत किया।

















Leave a Reply