Advertisement

पश्चिम बर्दवान : पांडेश्वर में ई०सी०एल० खदान में श्रमिक की मौत।

www.satyarath.com

पांडेश्वर में ई०सी०एल० खदान में श्रमिक की मौत।

www.satyarath.com

पश्चिम बर्दवान जिले के पांडेश्वर ईसीएल के कोलियरी स्थित खदान में एक श्रमिक की मौत का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मृतक का नाम शेख शफीक (51) बताया है। गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार की रात करीब दस बजे ईसीएल की पांडवेश्वर कोलियरी के खदान में काम करने के दौरान शेख शफीक नामक श्रमिक की अचानक तबीयत खराब हो गयी। सहकर्मियों ने तुरंत उसे खदान से बाहर निकाला। जब शेख शफीक को कोलियरी के ही अस्पताल ले जाया गया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को खदान स्थल पर छोड़ने के बाद सहकर्मियों ने मृतक श्रमिक के परिवार के एक सदस्य को रोजगार और मुआवजे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन जताया। खबर पाकर मृत मजदूर के परिजन मौके पर आ गये। देर रात तक धरना जारी रहा। अधिकारियों ने कर्मचारियों की मांगें मानने का आश्वासन दिया तो विरोध प्रदर्शन हटाया गया। इस घटना से अन्य श्रमिकों में मातम पसर गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!