Advertisement

लखीमपुर खीरी – हाईटेंशन विद्युत लाइन में छूने से ताजिया में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत, आठ गंभीर झुलसे

अंकित वर्मा जिला ब्यूरो चीफ

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी – हाईटेंशन विद्युत लाइन में छूने से ताजिया में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत, आठ गंभीर झुलसे

लखीमपुर खीरी जिले के अमीरनगर क्षेत्र में मुहर्रम पर जुलूस के दौरान दर्दनाक घटना हो गई। गरदहा गांव में गुरुवार को सुबह ताजिया निकाला जा रहा था। इस दौरान हाई टेंशन विद्युत लाइन से ताजिया टकराया गया। इससे ताजिये में आग लग गई। इससे 10 से अधिक लोग झुलस गए। घटना से वहां अफरातफरी मच गई।

लोगों ने आनन-फानन झुलसे लोगों को किसी तरह नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी पीड़ितों को शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां हसीब (21) पुत्र शमशाद गांव गरदहा की मौत हो गई। अन्य पीड़ितों का उपचार चल रहा है। इनमें से भी कुछ हालत गंभीर बताई गई है।

इधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने छानबीन की। बताया जा रहा है कि ताजिये की ऊंचाई अधिक होने के वह विद्युत लाइन से छू गया था। जिससे करंट उतरने से ताजिया में आग लग गई। बता दें कि जिलेभर में बुधवार को मुहर्रम गमगीन माहौल में मनाया गया था। कुछ इलाके में मुहर्रम की 11 तारीख को ताजिये दफन होते हैं। इसी परंपरा के तहत गरदहा गांव में ताजिया निकाला जा रहा था। ऊंचाई ज्यादा होने के कारण हादसा हो गया।

 

 

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!