Advertisement

बीकानेर-जल्दी बनेगा ROB,रेलवे ओवर ब्रिज के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी

न्यूज रिपोर्टर नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

जल्दी बनेगा ROB,रेलवे ओवर ब्रिज के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी

राजस्थान की भाजपा सरकार ने बजट में श्रीडूंगरगढ़ को बहुत सी सौगाते दी थी जिसके लिए क्षेत्र के निवासियों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार व्यक्त किया जिनके प्रयासों से राज्य के बजट में पहली बार श्रीडूंगरगढ़ को एक साथ इतना बड़ा बजट मिला है विधायक ताराचंद सारस्वत ने इसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल जी और उप मुख़्यमंत्री दीया कुमारी जी को धन्यवाद दिया है अभी बजट पेश हुए
तीन दिन ही हुए है और सारस्वत इन घोषणाओं को अमलीजामा पर पहुंचाने के लिए प्रयासरत हो गए है इसी क्रम में बजट में घोषित श्री डूंगरगढ़ बीदासर रोड ( S H 93) रेलवे ओवर ब्रिज ROB के लिए 44.32 करोड़ की प्रसाशनिक एवं वित्तीय स्वीकृति आज जारी हो गई है . विधायक सारस्वत ने बताया कि बाकी घोषणाओं के लिए भी जल्दी ही प्रशासनिक स्वीकृतिया दिलवाने का प्रयास करेंगे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!