Advertisement

भीलवाड़ा कलेक्टर एवं सीएमएचओ मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित

https://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा ब्यूरो

रिपोर्टर अब्दुल सलाम रंगरेज

 

भीलवाड़ा कलेक्टर एवं सीएमएचओ मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित
उत्कृष्ट सेवाओं में राज्य में चौथा स्थान-

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में परिवार कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत वर्ष 2023-24 में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिला कलक्टर नमित मेहता को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया।

राज्य स्तरीय सम्मान समारोह गुरूवार को झालाना डूंगरी स्थित राजस्थान इन्टरनेशनल सेंटर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ सीपी गोस्वामी सहित एसीएमएचओ, डॉ रामकेश गुर्जर , आरसीएचओ डॉ संजीव शर्मा को विश्व जनसंख्या दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। साथ ही जिला स्वास्थ्य समिति को 9 लाख का चेक देकर किया सम्मानित किया गया।

सीएमएचओ डॉ. गोस्वामी ने बताया कि जनसंख्या स्थायित्व के क्षेत्र में जिले की टीम द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने के फलस्वरूप भीलवाडा जिले ने राज्य में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया है। परिवार कल्याण क्षेत्र में इस उत्कृष्ट उपलब्धि के अर्जित करने पर जिला कलक्टर सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों तथा निजी चिकित्सालय संस्थानों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले वात्सलय अस्पताल को राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया।
निजी चिकित्सालय संस्थानों में वात्सल्य अस्पताल को भी सम्मानित किया गया।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!