Advertisement

बीकानेर-श्रीडूंगरगढ़ नेताप्रतिपक्ष ने जिलाकलेक्टर को दिया ज्ञापन। ट्रोमा के लिए आवंटित भूमि का किया निरीक्षण, कलेक्टर ने रात्रि चौपाल में लिया भाग।

न्यूज चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

पंचायत समिति के सभागर में आज जनसुनवाई की गई। जिसमें जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि भी पहुंची और क्षेत्र वासियों की समस्या सुनी। इसी बीच नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर कई समस्या से अवगत कराया। नेता प्रतिपक्ष ने ज्ञापन में बताया कि वार्ड 20 बिग्गा बास टोडर मल के कुएं के पास गलियो में कच्चरे का ढेर लगे हुए है। नालियों में कच्चरा गिरने के कारण अवरूध है। चेम्मर आये दिन जाम हो जाते है। इस सम्बंध में कई बार मौखिक व फोन पर शिकायत करने पर भी यह समस्या हल नहीं हो पा रही है। यहा कुंए के पास खाली बाडा है जिसके दीवार नहीं है गलियो का कचरा नगर पालिका के ट्रैक्टर करावा से बाडे के अन्दर फैला देते है। जिससे बारिश के मौसम में कचरा बधबू मारता है। जिससे आस पास के घर को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गली में 24 घंटे पानी भरा रहता है जिससे राहगीरों को आने जाने में काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस दौरान यासूब चूनगर, दाऊज काज़ी, संदीप मारू, मनोज पारख व अन्य वार्ड वासी मौजूद रहे।

ट्रोमा सेंटर के लिए आंवटित भूमि का निरीक्षण।

जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने हाइवे पर ट्रोमा सेंटर के लिए आवंटित भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने उपखंड अधिकारी उमा मित्तल से पूरी जानकारी ली। बता देवें ट्रोमा के निर्माण के लिए तैयार दानदाता परिवार जिला कलेक्टर से निर्माण के व्यवधान को दूर करने के लिए मुलाकात कर चुका है। वहीं क्षेत्र की अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं व जनप्रतिनिधियों ने ट्रोमा के शीघ्र निर्माण के लिए आवाज बुलंद की है। ऐसे में जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि भी शीघ्र ही ट्रोमा में आने वाले व्यवधान को दूर कर निर्माण प्रारंभ करवाने का प्रयास कर रही है।

ग्राम गुसाईसर बड़ा में हुई रात्रि चौपाल

जिलाकलेक्टर ने गांव गुसाईंसर बड़ा की राउमावि में आयोजित रात्रि चौपाल में भाग लिया। ग्रामीणों ने बारिश के पानी निकासी संबंधी, एनएफएसए में नाम जुड़वाने बाबत, पीएम आवास में मकान बनवाने, डेलवां मार्ग पर सड़क से पानी निकलवाने, आंगनबाड़ी केंद्र विद्युत कनेक्शन सुचारू करवाने की मांगे रखी। यहां 7 प्रकरण प्राप्त हुए जिनके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए निर्देशित किया। जिला कलेक्टर ने गांव में पानी निकासी सिस्टम का निरीक्षण किया। गांव की गुवाड़ में पानी के ठहराव को देखकर वृष्णि ने बीडीओ मनोज धायल को उचित निस्तारण के निर्देश भी दिए। उन्होंने गांव की सीएचसी का भी निरीक्षण किया। पूरी प्रशासनिक टीम ने बरसात के दौरान ही जिला कलेक्टर की अगुवाई में विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण भी किया। यहां सरपंच सत्यनारायण सारस्वत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।


सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ-पंचायत समिति में नेता प्रतिपक्ष ने शहर की गंदगी को लेकर ज्ञापन देकर अवगत करवाया


सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-पंचायत समिति परिसर का निरीक्षण किया।


सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-जिलाकलेक्टर नम्रता वृष्णि ने ट्रोमा के लिए आवंटित भूमि का निरीक्षण कर ली जानकारी


सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ-सभी परिवादों के संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-गांव गुसाईंसर बड़ा में बरसात के दौरान किया पौधारोपण।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!