न्यूज रिपोर्टर मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
मोमासर से बानिदा रोड़ पर बाईक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दो लोग घायल हो गए दोनो को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल लाया गया जहां घायल महिला को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि युवक की हालत सामान्य बताई गई है। मृतक की पहचान सुलोचना पत्नी केदारमल 32 साल निवासी कांगड़ पुलिस थाना रतनगढ़ के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर हेड कांस्टेबल लक्ष्मण नेहरा पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपर्द किया जाएगा।


















Leave a Reply