न्यूज रिपोर्टर मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव कल्याणसर पुराना के श्री वीरतेजा गौशाला समिति के सचिव 42 वर्षीय मामराज पुत्र बीरबल जाट ने थाने पहुंचकर गांव के 22 नामजद सहित अन्यों के खिलाफ मंगलवार को दबंगों द्वारा जबतदस्ती जीएसएस व गौशाला में घुसकर जमकर हंगामा करने व पांच जनों के साथ धारदार हथियारों से मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है।गांव के निकट ही स्थित श्री वीरतेजा गौशाला समिति के सचिव 42 वर्षीय मामराज पुत्र बीरबल जाट ने थाने पहुंच कर दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि 9 जुलाई 2024 को रात के समय करीब 11.30 बजे आरोपी मूलाराम पुत्र रूपाराम, किसनाराम पुत्र फरसाराम, मामराज उर्फ मोडूराम पुत्र सुरजाराम, रतनाराम पुत्र खेताराम, रत्तिराम पुत्र प्रभुराम, उम्मेदाराम पुत्र रूपाराम, मांगीलाल पुत्र लिछमणाराम, तोलाराम पुत्र रेवंतराम, कानाराम पुत्र फरसाराम, गिरधारी पुत्र सुरजाराम, चंदाराम पुत्र सुरजाराम, इमरताराम पुत्र पोमाराम, संतोष पुत्र मूलाराम, गोमदाराम पुत्र उम्मेदाराम, दानाराम पुत्र खेताराम, आसुराम, हड़मानाराम पुत्रगण पोकरराम, बीरबल पुत्र लिछमणराम, महीराम पुत्र किसनाराम, मोहनलाल पुत्र रामलाल, सीताराम पुत्र रामूराम, श्रवण पुत्र शेराराम जाट सहित एक अन्यों खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी रात को ट्रैक्टरों में हथियार लेकर आए और जीएसएस में जबतदस्ती घुसकर संविदा कर्मी रामचंद्र को लाईट बंद करने को कहा। रामचंद्र ने फीडर चालू होने व कृषि कनेक्शनों पर सप्लाई चालू होने की बात कही तो आरोपियों ने उसे पलँग से नीचे गिरा दिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। आरोपियों गाली -गलौच करते हुए जान से मारने का प्रयास किया तो पास से गुजर रहें कालूराम पुत्र बीरमाराम जाट ने मौके पर आकर बीच बचाव किया और आरोपियों से पीड़ित सविंदा कर्मी को छुड़वाया। उसके बाद आरोपी गौशाला परिसर में आए जहां परिवादी सहित गौशाला अध्यक्ष भगवानाराम पुत्र मोटाराम जाट, कोषाध्यक्ष तारूराम पुत्र रामूराम जाट आपस मे चारे पानी को लेकर वार्तालाप कर रहें थे। तभी आरोपियों ने गौशाला परिसर में घुसकर गौशाला में की गई सीमाबंदी की तार पट्टी उखाड़ दी। इसका उल्हना देने पर आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगे। गौसेवक रामूराम पुत्र भैराराम जाट के साथ मारपीट करते हुए उसके दोनों हाथ तोड़ डाले। शोर सुनकर रोहिताश पुत्र नौरंगराम सुथार आया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। आरोपी जाते समय अपने साथ पट्टियां व तार 1,50,000 रूपए के, खल, चूरी के कट्टे व टप ट्रेक्टर में डालकर ले गए।गौशाला के ट्रेक्टर को तोड़ दिया और गौशाला की 60 दुधारू गाए अपने कब्जे में कर ली। परिवादी ने पुलिस से गौवंश सहित सामान बरामद करवाने की बात कही। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई धर्मपाल को सौंप दी है।


















Leave a Reply