न्यूज रिपोर्टर मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त योगगुरू कालवा को शादी की 13 वीं वर्षगांठ पर सत्यार्थ न्यूज चैनल की ओर से हार्दिक बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ सत्यार्थ न्यूज चैनल ने जानकारी देते हुए बताया।कस्बे की ओम योग सेवा संस्था के निदेशक राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त योगगुरू ओम प्रकाश कालवा व संस्था चेयरमैन उनकी धर्मपत्नी योग प्रशिक्षिका मंजू देवी को शादी की 13 वीं वर्षगांठ पर सत्यार्थ न्यूज चैनल के पूरे परिवार की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं। सत्यार्थ न्यूज चैनल ने जानकारी देते हुए बताया कि योग के क्षेत्र में ओम कालवा ने कस्बे व क्षेत्र का नाम देश दुनियां में रोशन किया। ओम कालवा का पुरा परिवार योग के क्षेत्र में कदम रख रहा है। उनकी धर्मपत्नी मंजू देवी योग प्रशिक्षिका है उनकी बड़ी बेटी योगिता कालवा और छोटा बेटा योगानंद कालवा बचपन से ही योग करते आ रहे हैं। इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवा चुके हैं। ओम कालवा ने योग सेवा के क्षेत्र में हजारों पुरस्कार प्राप्त किए हैं। कालवा ने सैकड़ों निशुल्क योग शिविरों के माध्यम से प्रदेश के सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में दस लाख से अधिक छात्र छात्राओं एवं आमजन को योगा अभ्यास करवा चुके हैं । कालवा देश के नामी योग संगठनों में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के पदों पर सेवा प्रदान कर चुके हैं। वर्तमान में राजस्थान योग शिक्षक संघर्ष समिति के प्रदेश संरक्षक व योगा लवर्स प्रदेश अध्यक्ष पद पर निशुल्क सेवा प्रदान कर रहे हैं। खास बात योगगुरू ओम कालवा स्वास्थ्य से जुड़ी हुई तरोताजा जानकारियां नियमित सत्यार्थ न्यूज चैनल पर प्रसारित करते हैं आज तक 50 अंक प्रकाशित कर चुके हैं इसके लिए भी बहुत बहुत बधाई।




















Leave a Reply