सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा ब्यूरो
रिपोर्टर अब्दुल सलाम रंगरेज
राजस्थान बजट 2024 विधानसभा में किया पेश–
वित्त मंत्री दीया कुमारी ने की कई घोषणाएं–भीलवाड़ा नगर परिषद नगर निगम में होगी क्रमोन्नत
भीलवाड़ा–
हर साल 1 लाख नौकरी, बच्चों को फ्री टैबलेट-इंटरनेट मिलेगा,राजस्थान में सस्ती होगी CNG; पंचायत चुनाव होंगे एक साथ- कर्मचारियों-महिलाओं को सस्ता लोन मिलेगा-
भजनलाल सरकार का पहला बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री दीया कुमारी ने विधानसभा में 2 घंटे 51 मिनट लंबा भाषण दिया। अपने पहले बजट भाषण में दीया कुमारी ने युवाओं, महिलाओं, किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं।
भीलवाड़ा जिले को भी नई सौगात दी है–
जिसमें भीलवाड़ा नगर परिषद को नगर निगम के रूप में क्रमोन्नत किया जाएगा,सभापति महापौर होंगे। मांडलगढ़ और बिजोलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अब उप जिला स्वास्थ्य केंद्र के रूप में क्रमोन्नत। बिजोलिया तहसील की ग्राम पंचायत बिजोलिया अब नगर पालिका में होगी क्रमोन्नत। मांडलगढ़ में अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का अधीक्षण अभियंता कार्यालय खुलेगा।
सरकार आने वाले 5 साल में 4 लाख से ज्यादा नई नौकरी देगी। वहीं, पंचायत के चुनाव एक साथ कराए जाएंगे। एससी-एसटी वर्ग में आने वाले सरकारी कर्मचारियों को सस्ता लोन भी दिया जाएगा।
सेल्फ हेल्प ग्रुप के साथ काम करने वाली महिलाओं को भी सरकार कम ब्याज में लोन देगी, जबकि राजस्थान के स्कूली स्टूडेंट का मेरिट में आने पर टैबलेट और फ्री इंटरनेट की भी घोषणा की गई है।
बजट में हेल्थ और पुलिस विभाग में करीब 9 हजार नए पद भी सृजित किए गए हैं। शहरी विकास के लिए बजट में 1300 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। राजस्थान में 9 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे की घोषणा को एक बड़े डेवलपमेंट के तौर पर देखा जा रहा है।
आज वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बजट 2024 विधानसभा में पेश किया-जिसमें और भी कई अन्य घोषणा की गई।
-रोडवेज में होगी नई भर्तियां 1650 पदों पर होगी भर्ती-
-तहसील से जिला मुख्यालयों को जोड़ने के लिए चार लाइन सड़कों का होगा निर्माण-
-खाटू श्याम जी में 100 करोड रुपए का बजट किया जाएगा खर्च-
-एससी एसटी फंड को 1000 करोड़ से बढ़कर 1500 करोड रुपए किया।
-आंगनबाड़ी केदो पर सप्ताह में 3 दिन बच्चों को मिलेगा दूध-
-हरियालो राजस्थान के अंतर्गत 50 नई नर्सरी खोलने की घोषणा-
-पर्यटन विकास बोर्ड बनाने की घोषणा-
-किसानों को ऑन डिमांड बिजली कनेक्शन
-राजस्थान पुलिस आधुनिकीकरण के लिए खर्च होंगे 100 करोड़-
-बजट में पत्रकारों के लिए नई घोषणा-
बिशन सिंह पत्रकारिता पुरस्कार देने की घोषणा-राजस्थान जर्नलिस्ट हेल्थ स्कीम।
वित्त मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में और भी कई घोषणाएं की।बैठक कल सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित की गई।
बजट भाषण के दौरान विपक्ष ने कई बार हंगामा भी किया। कांग्रेसी विधायकों ने कहा कि बजट की घोषणाएं पुरानी हैं, जो उनकी सरकार ने की थी। अब इन्हें रिपीट किया जा रहा है।

















Leave a Reply