सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा
रिपोर्टर अब्दुल सलाम रंगरेज
जमीन विवाद में महिला को ट्रैक्टर से कुचला-
50 फीट तक घसीटा –मौत
जमीन विवाद का कलह एक महिला के लिए जानलेवा साबित हो गया।।भीलवाड़ा जिले के गंगापुर क्षेत्र में बिकराई गांव में मंगलवार शाम आपसी जमीन विवाद में एक महिला को उनके रिश्तेदार ने ट्रैक्टर से कुचल दिया। बाद में अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों में मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार बिकराई निवासी कमलेश पुत्र राम प्रसाद की जमीन का उसके अंकल राजकुमार सुवालका के साथ विवाद चल रहा है। विवाद के कारण काफी समय से दोनों बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। कमलेश की मां लाली देवी खेत पर पशु लेने गई उस दौरान राजकुमार लाली देवी से लड़ाई झगड़ा करने लगा। लाली ने इसकी सूचना मोबाइल पर उनके पुत्र कमलेश को दी जिसमें बताया कि राजकुमार सुवालका उससे झगड़ा कर रहा है। तू खेत पर आजा। कमलेश ने फोन पर ही मां को कहा की लड़ाई झगड़ा मत करना, झगड़ा करे तो तुम वहां से हट जाना। मोबाइल पर बात करने के दौरान ही राजकुमार ट्रैक्टर लेकर आया व लाली को कुचल दिया। ट्रैक्टर लाली को 50 फीट तक खींचता ले गया। इस दौरान आरोपी ने लाली के रिश्तेदार पिंटू के साथ भी धक्का मुक्की की। घायल लाली को भीलवाड़ा अस्पताल लाया गया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर गांव में शोक की लहर छा गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया।शव का पोस्टमार्टम बुधवार को होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

















Leave a Reply