Advertisement

बीकानेर-पति समान लेने गया पत्नी पीछे से गायब, थाने पहुँचकर ढूंढ़ लाने की लगाई गुहार पढ़े पूरी खबर

न्यूज रिपोर्टर नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव बिग्गा निवासी 28 वर्षीय अशोक पुत्र सुण्डाराम मेघवाल ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचकर अपनी पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई है।28 वर्षीय अशोक ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया की उसका विवाह तीन साल पहले बीदासर के ढाणी रामदेवरा निवासी लालाराम मेघवाल की पुत्री शांति से हुआ। परिवादी ने बताया की वह लक्ष्मणगढ़ के पास कुआं काश्त करता है और वहीं उसके पड़ौस में खेत काश्त करने वाले राजीयासर निवासी मांगीलाल मेघवाल पर अपनी पत्नी को ले जाने का शक जताया है। परिवादी ने बताया की पत्नी पिछले दो महीनो से पीहर में थी जिसे लेने के लिए वह 7 जुलाई को बीदासर गया। जहाँ से पत्नी को लेकर शाम 7 बजे घुमचक्कर श्रीडूंगरगढ़ पहुंचा। यहां पर बिग्गा जाने वाली बस का इंतज़ार कर रहे थे तब पत्नी ने कहा घर के लिए कुछ सामान ले आओ। वह सामान लेने के लिए आस- पास वाली दुकान में गया और पांच सात मिनट में वापिस आया तो देखा पत्नी वहां नहीं थी। वह जो बैग बीदासर से साथ में लेकर आई थी वो वहां नहीं था और उसका बैग वही पड़ा था। परिवादी ने उसे अपने बीदासर, बिग्गा और अन्य रिश्तेदार के यहां तलाश करवाया पर वह कहीं नहीं मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्यवाहक थानाधिकारी मलकीतसिंह को दे दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!