Advertisement

भीलवाड़ा-कलेक्टर व एसपी ने किया मेजा बांध का निरीक्षण_

https://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़ ब्यूरो भीलवाड़ा

अब्दुल सलाम रंगरेज

कलेक्टर व एसपी ने किया मेजा बांध का निरीक्षण_

 

भीलवाड़ा जिला कलेक्टर नमित मेहता एवं पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने सोमवार शाम को मांडल स्थित मेजा बांध का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने बांध की व्यवस्था , वहां के रखरखाव, सौंदर्यकरण एवं बांध से जुड़ी अन्य व्यवस्थाएं गेस्ट हाउस, तरण ताल, कैंटीन ,बच्चों के पार्क, एवं पार्किंग स्थल की मरम्मत, क्षति ग्रस्त सड़कों को लेकर दिशा निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों एवं उपखंड अधिकारी से निरीक्षण के दौरान बांध की भराव क्षमता पानी की आवक पेयजल आपूर्ति के संबंध में भी जानकारी ली।
जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बांध को टूरिस्ट प्लेस एवं इसके विकास हेतु योजना बनाई है जिसकी स्वीकृति शीघ्र प्राप्त हो जाएगी। स्वीकृति प्राप्त होते ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
जिला कलेक्टर ने विकास अधिकारी और अभियंता को नरेगा के माध्यम से साफ सफाई और पार्क में समय-समय पर कटीली झाड़ियां को हटाने और घास की नियमित कटाई करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम मनोज कुमार ,बीडीओ धनपत सिंह तहसीलदार विपिन शर्मा व जल संसाधन विभाग व पीएचईडी के अधिकारी उपस्थित रहे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!