Advertisement

बीकानेर-श्रीडूंगरगढ़ से रवाना होगी युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी दर्शन यात्रा, पढ़े क्षेत्र से खबर

न्यूज चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

तेरापंथ समाज व श्रीडूंगरगढ़ के प्रसिद्ध भामाशाह दम्पति भीखमचंद पुगलिया व् सुशीला देवी पुगलिया के सहयोग से युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के दर्शन की यात्रा करवाई जा रही है। यह यात्रा आगामी 18 सितम्बर को श्रीडूंगरगढ़ से दर्शन के लिए ट्रेन के एसी कोच में सूरत जाने तथा 21 सितम्बर पुनः श्री डूंगरगढ़ लौटने योजना बनाई गयी है। यह यात्रा मात्र 2100 रूपये में करवाई जा रही है तथा उक्त राशि के अतिरिक्त ख़र्च भामाशाह दम्पति द्वारा दिया जायेगा। यात्रा में भाग लेने के लिए पंजीकरण का अंतिम दिन कल बुधवार को है। पंजीकरण के लिए महेंद्र मालू 9829069084, महेंद्र (छोटू) दूगड़ 9413743311 या अंजु पारख 7425979227 को भुगतान राशि देकर करवा सकते है। आने-जाने तथा खाने-पीने की व्यवस्था सभा की होगी और पूरे दल के लिए समान व्यवस्थाएं की जाएगी। वहीं श्रावक अपने दैनिक उपयोग की वस्तुएं यथा तेल, साबुन, मंजन, ब्रश, दवा, कपड़े, एक पानी की बोतल आदि स्वयं लेकर चले।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!