न्यूज रिपोर्टर नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव लालासर से
दुःखद खबर सामने आ रही है जहाँ करंट लगने से एक किसान के बेटे की मौत हो गई लालासर की रोही में बीती रात एक किसान पुत्र की करंट लगने से मौत हो गयी है। इसी गांव के निवासी 26 वर्षीय लेखराम पुत्र आदूराम मेघवाल खेत मे कृषि कार्य करते समय करंट लगने से बेहोश हो गया। सरपंच सुनील मलिक सहित परिजन उसे उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। लेखराम की असमय मौत से उसके बुजुर्ग माता-पिता व पत्नी का बुरा हाल है वहीं गांव में भी माहौल गमगीन हो गया है।


















Leave a Reply