Advertisement

अमेठी,पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में बड़ा हादसा, 5 की मौत

www.satyarath.com

अमेठी,पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में बड़ा हादसा, 5 की मौत

www.satyarath.com अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हो गया। 60 लोगों से भरी प्राइवेट बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। 11 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का एक हिस्सा उड़ गया। यह हादसा सोमवार रात करीब 2 बजे शुक्ल बाजार थाना के पास हुआ। बस दिल्ली से बिहार के सिवान जा रही थी।

सीओ अतुल सिंह ने कहा-रात 2.30 बजे हादसा हुआ। हादसे में मौके पर 4 की मौत हुई थी। 11 यात्री घायल हुए थे। 1 की इलाज के दौरान मौत हो गई। 11 घायलों में से 9 के सिर पर चोट आई थी। इनको प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद जाम लग गया था। रात में क्रेन बुलाकर बस को रास्ते से हटाया गया। इसके बाद आवाजाही शुरू पाई।

हादसे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है। अमेठी जिला प्रशासन को रेस्क्यू ऑपरेशन और घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

हादसे में बिहार के सीवान के केरवा निवासी अमरेश (26) पुत्र परशुराम और अखिलेश कुमार (36) पुत्र छोटेलाल गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। मामूली रूप से घायल यात्री दूसरी बस से बिहार के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है।

7 जुलाई को इसी एरिया में हादसा हुआ था। एक स्लीपर बस पलट गई थी। हादसे में महिलाओं, बच्चों सहित 38 लोग घायल हो गए थे। बस बिहार के मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही थी। बस में 70 से 80 लोग सवार थे।

www.satyarath.com

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!