Advertisement

बीकानेर-नाबालिग को डरा धमकाकर किया ब्लैकमेल, वायरल किये फोटो, नये कानून की धाराओं के साथ मामला थाने मे दर्ज

न्यूज रिपोर्टर मिडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव एक युवक अंकित स्वामी द्वारा नाबालिग युवती को डरा धमकाकर ब्लैकमेल करने पैसे मांगने व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की घटना सामने आई है। नाबालिग युवती का फोटो एडिट कर वायरल कर उसे एक युवक ने ब्लैकमेल करते हुए रूपए ले लिए। आरोपी युवक अंकित स्वामी के दोस्त भी उससे रूपयों की मांग करता है तो परेशान पीड़िता का भाई श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचकर पोक्सो सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि धीरदेसर पुरोहितान निवासी आरोपी युवक अंकित स्वामी ने उसकी बहन के फोटो का स्क्रीन शॉट लेकर उसे गंदा एडिट करके उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी युवक ने उससे रूपए मांगे और शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा। उसने फोटो अपने दोस्तों को भेज दिया और उसके दोस्त भी पीड़िता से रूपए मांगते हुए ब्लैकमेल करने लगे। परिवादी ने बताया कि आरोपी एक दिन में 200 से अधिक कॉल करता है और वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने की डिमांड करता है। आरोपी पिस्तोल लेकर उनके घर में घुसकर उसकी बहन को जान से मारने की कोशिश करने लगा। परिवादी ने फोटो को वायरल होने से रोकने की मांग की और सख्त कार्रवाई करने की गुहार पुलिस से लगाई। भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं आईटी एक्ट व पॉक्सो एक्ट की धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जाँच थानाधिकारी इंद्र कुमार करेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!