न्यूज रिपोर्टर नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ
आज गांव रीड़ी में युवाओं द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से वृक्षारोपण अभियान रिड़ी के तहत एक धन संग्रह मुहिम चलाकर 1100 छाया दार व फलदार पौधे लगाने का अभियान की शुरुआत की है। युवा शक्ति ने गांव में सार्वजनिक स्थलों पर छायादार वृक्ष लगाने का बीड़ा उठाया जिसकी शुरूआत आज सुबह 7 बजे शुरू कर दी गई है! किशनलाल तावनिया ने बताया की 1100 पौधे लगाने का लक्ष्य है जिसमे शीशम, नीम, सरेश, गुलमोहर, करंज, अशोक, बड़, गोंदा सहित अनेक प्रजातियों के अन्नत किस्म के पौधे बालाजी नर्सरी बीदासर से मंगवाए गए। पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत गांव के श्री वीर बिग्गा जी महाराज मन्दिर सार्वजनिक स्थान एक नंबर बस स्टैंड सरकारी बालिका विधालय मैं वृक्षारोपण और पौधों की सुरक्षा के लिए जाली सहित #मिशन हरित रीड़ी # के अंतर्गत यह मुहिम चलाई गई है और आज पहले दिन 151 पौधे लगाए गए जिसमें भार्गव समाज श्मशान भूमि, मेघवाल समाज श्मशान भूमि रीड़ी बस स्टैंड, जीएसएस, आदि सार्वजनिक स्थलों पर लगाये गए दौरान सभी ने गड्ढे खोदकर खाद पानी डालकर पौधे लगाए व पालन पोषण पर पूरा ध्यान देने की बात भी कही। बता देवे सभी पौधों पर सुरक्षा जाली भी साथ मे लगाई जा रही है इस अभियान में गांव के युवाओं ने बाढ़-बढ़ चढ़कर के हिस्सा लिया व धनराशि में भी अहम योगदान रहा और श्रमदान करके इस मिशन को सफल बनाने में सभी का अहम योगदान रहा व पालन पर पूरा ध्यान देने की बात भी कही। सीताराम शर्मा , रामचन्द्र भार्गव, पूर्णनाथ जाखड़, मनोज जाखड़, दानाराम जी जाखड़ सहित ग्रामीणों ने नई शुरूआत की सराहना की






















Leave a Reply