शिवम सिंह
9 जुलाई को बेटी की आनी थी बारात बेटी की
डोली से पहले पिता की उठी अर्थी
बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अछाह गांव में एक 62 वर्षीय वृद्ध फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, जानकारी के मुताबिक मृतक की छोटी बेटी की 9 जुलाई को बारात आनी थी, बेटी की डोली उठने से पहले ही पिता की आर्थिक उठ गई। जिसको देखते हुए पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अछाह गांव के रहने वाले विशोषण पुत्र राम जियावन उम्र 62 वर्ष आज शनिवार की सुबह अपने घर के दरवाजे के बाहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जैसी परिजनों ने देखा तो फांसी के फंदे से निकालकर सीएचसी बबेरू पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों द्वारा देखते ही मृत घोषित कर दिया। गया, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों ने बताया कि मृतक विशोषण की छोटी लड़की गोमती की 9 जुलाई को बारात आनी थी, जिसकी मौत से मृतक की पत्नी गिरिजा देवी लड़की गोमती देवी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर पुलिस के द्वारा इस घटना को देखते हुए जांच पड़ताल में जुट गई है।
















Leave a Reply