Advertisement

बीकानेर-श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की टीम पहुंची गांव नोसरिया युवक राजेन्द्र नोसरिया के घर 11 लाख की वसूली का नोटिस किया चस्पा पढ़े पूरी खबर

न्यूज रिपोर्टर नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के निर्देश के बाद श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने नोटिस को तामिल करवा लिया है। आज सब इंस्पेक्टर धर्मपाल वर्मा की टीम मय स्टाफ नोसरिया मिंगसरिया गांव पहुंची और श्रीडूंगरगढ़ गत 23 जून को कलुबास पानी की टंकी पर चढ़ने वाले वाले युवक राजेंद्र नोसरिया के घर पहुंच कर पुलिस टीम ने नोटिस को परिजनो की मौजूदगी में घर पर चस्पा करवाया गया थानाधिकारी इंद्रकुमार ने बताया कि 23 जून को सुबह 10.30 बजे से रात 8 बजे तक 71 पुलिस कर्मी मौके पर तैनात रहे थे, इस जाप्ते का राजकीय खर्च वसूल किया जाएगा। बता देवें एसपी तेजस्विनी गौतम ने शुक्रवार को आदेश जारी कर थानाधिकारी को राजेंद्र नोसरिया से 11, 32,119 रूपए की वसूली किए जाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने कार्रवाई प्रारंभ करते हुए शनिवार को राजेंद्र नोसरिया के घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया है। नोटिस में थानाधिकारी ने उसके स्वयं के नाम व पैतृक विरासतान संपत्ति की सूची मांगी है। एसआई धर्मपाल, कांस्टेबल राजवीर ढाका, नरेन्द्र सिंह सहित पूरा जाप्ता मौके पर मौजूद रहे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!