अंकित वर्मा जिला ब्यूरो चीफ
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी -भूमि अधिग्रहण का विरोध: कलेक्ट्रेट में किसानों का धरना प्रदर्शन, महिलाएं बोलीं- जमीन नहीं देंगे… मर जाएंगे
लखीमपुर में आवास विकास परिषद द्वारा भूमि अधिग्रहण से नाराज राजापुर और पिपरिया गांव के किसानों ने शनिवार को हल्लाबोल प्रदर्शन शुरू कर दिया। सौ से अधिक किसानों ने शनिवार सुबह पहले राजापुर ओवरब्रिज के पास धरना-प्रदर्शन किया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद विरोध प्रदर्शन करते हुए राजापुर से कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। इस बीच बारिश शुरू हो गई। प्रदर्शनकारी किसान काफी देर तक बारिश में ही बैठे रहे। बाद में डीएम कार्यालय के सामने कलेक्ट्रेट परिसर के बरामद में जाकर बैठ गए।
सितंबर 2010 में आवास एवं विकास परिषद ने राजापुर और पिपरिया गांव के किसानों की करीब 316 एकड़ भूमि के अधिग्रहण की अधिसूचना जारी की थी। इस भूमि पर संचालित योजना का नाम एलआरपी मार्ग भूमि विकास एवं गृहस्थान का नाम दिया गया।
2017 में इसे शासन से मंजूरी मिली। 2020 में अधिग्रहण मूल्य का निर्धारण किया गया। दोनों गांवों के किसान शुरू से ही भूमि अधिग्रहण के विरोध में थे। जिला स्तर से लेकर लखनऊ तक लगाई। जमीन जाने से भूमिहीन हो जाने का दर्द भी बताया। मगर अफसरों ने किसानों की एक नहीं सुनी।
खतौनी पर आवास विकास का नाम दर्ज होते ही किसानों का सब्र जवाब दे गया। विरोध प्रदर्शन पर उतर आए। इससे पहले नाराज किसान विलोबी हॉल के सामने पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन कर चुके हैं। प्रत्यावेदन दे चुके हैं।















Leave a Reply