Advertisement

बीकानेर-विधायक ताराचन्द सारस्वत के प्रयास सफल, आज ही आदेश हुए जारी, अविनाश शर्मा होंगे श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के नए ईओ

न्यूज रिपोर्टर नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के अधिशासी पद के लिए आज दोपहर उपखंड अधिकारी को अतरिक्त चार्ज दिया था लेकिन शाम होते होते अब नये अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है। आज विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयास के बाद स्वायत शासन मंत्री के साथ चली लंबी मैराथन मीटिंग के बाद आखिरकार अविनाश शर्मा को श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका का अधिशासी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके लिए स्वायत शासन विभाग के संयुक्त निदेशक सुरेश कुमार ओला द्वारा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। लेकिन अब तुरंत प्रभाव से नए अधिशासी अधिकारी की जिम्मेदारी अविनाश शर्मा को दी गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!