Advertisement

लखीमपुर खीरी -युवक को कटरूआ खरीदना महंगा पड़ा , वन कर्मियों पर ₹30000 अवैध वसूली करने का आरोप लगाकर वीडियो जारी किया

अंकित वर्मा जिला ब्यूरो चीफ

लखीमपुर खीरी 

लखीमपुर खीरी -युवक को कटरूआ खरीदना महंगा पड़ा , वन कर्मियों पर ₹30000 अवैध वसूली करने का आरोप लगाकर वीडियो जारी किया 

लखीमपुर खीरी जनपद में बारिश के मौसम में जंगली सब्जी कटरूआ की बिक्री शुरू हो गई है। हालांकि जंगल में घुसकर कटरूआ बीनने पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद जंगल से कटरुआ लाकर बेचा जा रहा है। एक युवक को कटरूआ खरीदना इतना महंगा पड़ा कि उसे 30 हजार रुपये चुकाने पड़े। युवक ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि उसने डेढ़ किलो कटरूआ खरीदा था। घर लौटते वक्त उसे वन कर्मियों ने पकड़ लिया। जंगल से कटरूआ बीनने का आरोप लगाकर उससे 30 हजार रुपये वसूल लिए।

मामला बांकेगंज इलाके का है। जंगल में कटरूआ बीनने के नाम पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद जांच शुरू हो गई है। मामला संज्ञान में आने पर दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर ललित कुमार वर्मा के निर्देश पर उप प्रभागीय वनाधिकारी बफरजोन मनोज कुमार तिवारी जांच के लिए मैलानी रेंज पहुंचे और मामले में संबंधित लोगों से पूछताछ की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!