Advertisement

बीकानेर-श्रीडूंगरगढ़ पानी की टंकी पर चढ़ने वाले युवक राजेंद्र को पुलिस ने भेजा नोटिस वसूला जाएगा पूरा पुलिस खर्च जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा भेजा गया नोटिस

न्यूज चीफ रिपोर्टर रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ
अपने खिलाफ झूठा मामला दर्ज करने व अपनी परिवाद पर मामला दर्ज नहीं करने का आरोप पुलिस पर लगाते हुए क्षेत्र के गांव नोसरिया – मिंग्सरिया निवासी राजेंद्र मेघवाल ने 23 जून को श्रीडूंगरगढ़ के कालू बास की पानी की टंकी पर चढ़ने वाले युवक राजेंद्र मिंगसरिया को पुलिस अधीक्षक द्वारा वसूली का नोटिस भेजा गया है। राजेंद्र पुत्र श्रवण राम जाति मेघवाल निवासी मिंगसरिया को 11लाख 32119 रुपए वसूली का नोटिस पुलिस द्वारा भेजा गया है। टंकी पर चढ़ने के दौरान मौके पर राजेंद्र की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए पुलिस बल का राजकीय नियमोंनुसार भुगतान जमा करवाना होगा। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम द्वारा थाना अधिकारी के मार्फत नोटिस भेजा गया है। नियमानुसार कहीं पर भी पुलिस जाब्ता निजी स्तर पर लगाया जाता है तो सरकार द्वारा उसके लिए दरे तय की गई है और इस नियमों का पालन करते हुए बेवजह पुलिस प्रशासन को जरूरी कार्य छोड़कर इस जगह पर तैनात किया गया था जिसको लेकर अब वसूली का आदेश जारी हुआ है। इसी तरह का मामला एक जयपुर में भी आया था और झूठी लूट की वारदात की सूचना पुलिस को दी गई थी मामला खुलने के बाद पुलिस द्वारा वसूली नोटिस भेजा गया था। बेवजह पुलिस को परेशान करने वालों के लिए यह बड़ा सबक होगा

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!