Advertisement

सूखे पड़े तालाब डीएम सीडीओ का आदेश हवा हवाई!

http://satyarath.com/

सूखे पड़े तालाब डीएम सीडीओ का आदेश हवा हवाई!

मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद की ब्लॉक पुरवा की ग्राम पंचायत तारागढ़ी से संबंधित है, जहां बीते कुछ दिनों पूर्व जिला अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के सभी ग्राम पंचायत में तालाबों में पानी भरवाने के लिए आदेश दिया था, परंतु इन अधिकारियों के आदेशों को प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी नहीं मानते एक तरफ जहां सुबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ सख्त शासन प्रणाली के लिए जाने जाते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ छोटे स्तर के अधिकारी उनके आदेश की अवहेलना भी करते नजर आते हैं, मुख्य विकास अधिकारी उन्नाव ने 48 घंटे में सभी ग्राम पंचायतों के तालाबों को भरवाने का आदेश दिया था, परंतु उनके आदेश की अवेहलना ब्लॉक के अधिकारी और ग्राम प्रधान करते हुए नजर आए, इसी पुरवा ब्लाक की ग्राम पंचायत तारागढ़ी में भी तालाब सूखे पड़े हैं, परंतु ग्राम प्रधान कल्पना चौरसिया और ग्राम विकास अधिकारी आकाश वर्मा जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री के आदेश का पालन नहीं करना चाहते हैं, लाखों रुपये की लागत से मनरेगा के तहत खुदवाये गये तालाब महज सो पीस बन कर रह गये हैं, ऐसे भ्रष्ट ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान के ऊपर शासन क्या कार्रवाई करेगा यह एक जांच का विषय है!

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!