Advertisement

वाराणसी। पहली बारिश के बाद ही शहर के कई इलाकों में सीवर जल जमाव की समस्या बढ़ गई सीर गोवर्धनपुर वार्ड में जलजमाव से बढ़ी दुश्वारियां, बीमारियों के फैलने का सता रहा डर

अंकुर कुमार पाण्डेय
रिपोर्ट सत्यार्थ न्यूज ब्यूरो चीफ वाराणसी
वाराणसी। पहली बारिश के बाद ही शहर के कई इलाकों में सीवर जल जमाव की समस्या बढ़ गई सीर गोवर्धनपुर वार्ड में जलजमाव से बढ़ी दुश्वारियां, बीमारियों के फैलने का सता रहा डर

वाराणसी। मानसून की पहली बारिश में ही काशी के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के गली-मोहल्ले में पानी भर गया। वहीं, नगर निगम द्वारा कराए जा रहे नालों के सफाई की पोल भी खुल गई। जगह-जगह शहर की प्रमुख सड़कों पर भी पानी भर गया। नगर निगम के नवसृजित सीर गोवर्धनपुर वार्ड में दुश्वारियों का अम्बार है। इसी गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जन्मस्थली है। जहां पर रविदास जी के जयंती पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित अन्य नेता दर्शन पूजन करने पहुंचते हैं। क्षेत्र का विकास भी किया जा रहा है परंतु केवल मुख्य मार्ग का। सीर गोवर्धनपुर के गांव में जाने वाले मार्ग का हाल इस समय पहली बारिश में ही बद से बदत्तर हो गया है। मुख्य मार्ग से सटा हुआ मेवा लाल मार्ग है जहां पहली बारिश के बाद से ही पानी भर गया है जो अभी मार्ग पर लगा हुआ है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोगों का आना-जाना होता है। इस मार्ग पर पानी भर जाने के कारण लोगों को आना-जाना काफी मुश्किल हो गया है। इतना ही नहीं पानी से अब धीरे-धीरे दुर्गंध भी आने लगा है। पानी भर जाने का मुख्य कारण स्थानीय लोगों ने सीवर लाइन और वहां पर बने मैनहोल को बंद कर देना मुख्य कारण बताया है। स्थानीय निवासी अमन यादव ने बताया कि पहले ही बरसात में नगर निगम और पीडब्ल्यूडी की पोल खुल गई है। यह मार्ग रविदास मंदिर मार्ग जाने का मुख्य मार्ग है और हर साल इस मार्ग को बनाया जाता है, परंतु जितने भी सीवल लाइन और चैंबर है वहां पर गिट्टी और बालू डालकर उन सबको बंद कर दिया गया है। कहा कि सभी सीवर लाइन ध्वस्त हो चुके हैं। जिसके कारण थोड़े से ही बरसात में गालियों और सड़कों पर पानी इकट्ठा हो जाता है। जो परेशानी का मुख्य कारण बनता है। उन्होंने बताया कि मुख्य मार्ग को चमका दिया जाता है परंतु उससे जुड़ी हुई गालियां और सड़क मार्ग पर कोई भी ध्यान नहीं दिया जाता जिसके कारण डेंगू मच्छर सहित अन्य बीमारियां पनप जाती है। स्थानीय निवासी हौसला यादव ने बताया कि मेवा लाल मार्ग मुख्य मार्ग है। यहां से बूढ़े बच्चे और अन्य लोग आते जाते हैं। इसमें बरसात के बाद से ही पानी लगा हुआ है। इस पानी से बदबू भी आ रही है। आने जाने वाले लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम इस तरफ कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है। जिसके कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!