Advertisement

बीकानेर- 25 जून 2024 मंगलवार आज का पंचांग व राशिफल और जाने कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रिड़ी के साथ

न्यूज रिपोर्टर नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है !पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त, योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं |

🙏जय श्री कृष्णा🙏

आज का पंचांग

*दिनाँक:- 25/06/2024, मंगलवार*
चतुर्थी, कृष्ण पक्ष,
आषाढ
“”””””””””””””””””””””””””””””””””””(समाप्ति काल)

तिथि———– चतुर्थी 23:10:27 तक
पक्ष————————-कृष्ण
नक्षत्र———– श्रवण 14:31:28
योग———— वैधृति 09:04:19
करण————– बव 12:17:17
करण———– बालव 23:10:27
वार——————— मंगलवार
माह———————– आषाढ
चन्द्र राशि—- मकर 25:48:10
चन्द्र राशि—————– कुम्भ
सूर्य राशि—————– मिथुन
रितु————————- वर्षा
आयन—————– दक्षिणायण
संवत्सर——————– क्रोधी
संवत्सर (उत्तर)———— कालयुक्त
विक्रम संवत—————- 2081
गुजराती संवत————– 2080
शक संवत—————— 1946
कलि संवत—————– 5125

वृन्दावन
सूर्योदय————— 05:26:51
सूर्यास्त—————- 19:17:04
दिन काल————- 13:50:12
रात्री काल————- 10:10:04
चंद्रास्त—————- 08:29:38
चंद्रोदय—————- 22:23:44

लग्न—-मिथुन 9°44′ , 69°44′

सूर्य नक्षत्र——————– आर्द्रा
चन्द्र नक्षत्र—————— श्रवण
नक्षत्र पाया——————– ताम्र

*🚩💮🚩 पद, चरण 🚩💮🚩*

खे—- श्रवण 08:52:38

खो—- श्रवण 14:31:28

गा—- धनिष्ठा 20:09:58

गी—- धनिष्ठा 25:48:10

*💮🚩💮 ग्रह गोचर 💮🚩💮*

ग्रह =राशी , अंश ,नक्षत्र, पद
==========================
सूर्य= मिथुन 09°10, आर्द्रा 1 कु
चन्द्र=मकर 17°30 , श्रवण 3 खे
बुध =मिथुन 21°53′ पुनर्वसु 1 के
शु क्र= मिथुन 15°05, आर्द्रा ‘ 3 ड
मंगल=मेष 17°30 ‘ भरणी ‘ 2 लू
गुरु=वृषभ 12°30 रोहिणी , 1 ओ
शनि=कुम्भ 25°00 ‘ पू o भा o ,2 सो
राहू=(व) मीन 17°25 रेवती , 1 दे
केतु=(व) कन्या 17°25 हस्त , 3 ण

*🚩💮🚩 शुभा$शुभ मुहूर्त 💮🚩💮*

राहू काल 15:50 – 17:33 अशुभ
यम घंटा 08:54 – 10:38 अशुभ
गुली काल 12:22 – 14: 06अशुभ
अभिजित 11:54 – 12:50 शुभ
दूर मुहूर्त 08:13 – 09:08 अशुभ
दूर मुहूर्त 23:21 – 24:16* अशुभ
वर्ज्यम 18:17 – 19:47 अशुभ
प्रदोष 19:17 – 21:20 शुभ

🚩पंचक ¹ 25:48* – अहोरात्र अशुभ

💮चोघडिया, दिन
रोग 05:27 – 07:11 अशुभ
उद्वेग 07:11 – 08:54 अशुभ
चर 08:54 – 10:38 शुभ
लाभ 10:38 – 12:22 शुभ
अमृत 12:22 – 14:06 शुभ
काल 14:06 – 15:50 अशुभ
शुभ 15:50 – 17:33 शुभ
रोग 17:33 – 19:17 अशुभ

🚩चोघडिया, रात
काल 19:17 – 20:33 अशुभ
लाभ 20:33 – 21:50 शुभ
उद्वेग 21:50 – 23:06 अशुभ
शुभ 23:06 – 24:22* शुभ
अमृत 24:22* – 25:38* शुभ
चर 25:38* – 26:55* शुभ
रोग 26:55* – 28:11* अशुभ
काल 28:11* – 29:27* अशुभ

💮होरा, दिन
मंगल 05:27 – 06:36
सूर्य 06:36 – 07:45
शुक्र 07:45 – 08:54
बुध 08:54 – 10:04
चन्द्र 10:04 – 11:13
शनि 11:13 – 12:22
बृहस्पति 12:22 – 13:31
मंगल 13:31 – 14:40
सूर्य 14:40 – 15:50
शुक्र 15:50 – 16:59
बुध 16:59 – 18:08
चन्द्र 18:08 – 19:17

🚩होरा, रात
शनि 19:17 – 20:08
बृहस्पति 20:08 – 20:59
मंगल 20:59 – 21:50
सूर्य 21:50 – 22:40
शुक्र 22:40 – 23:31
बुध 23:31 – 24:22
चन्द्र 24:22* – 25:13
शनि 25:13* – 26:04
बृहस्पति 26:04* – 26:55
मंगल 26:55* – 27:45
सूर्य 27:45* – 28:36
शुक्र 28:36* – 29:27

*🚩 उदयलग्न प्रवेशकाल 🚩*

मिथुन > 03:58 से 6:38 तक
कर्क > 06:38 से 08:28 तक
सिंह > 08:28 से 11:08 तक
कन्या > 11:08 से 13:14 तक
तुला > 13:14 से 15: 16 तक
वृश्चिक > 15:16 से 17:48 तक
धनु > 17:48 से 19:38 तक
मकर > 19:38 से 21:52 तक
कुम्भ > 21:52 से 23:04 तक
मीन > 23:04 से 00:34 तक
मेष > 00:34 से 02:14 तक
वृषभ > 02:14 से 03:54 तक

*🚩विभिन्न शहरों का रेखांतर (समय)संस्कार*

(लगभग-वास्तविक समय के समीप)
दिल्ली +10मिनट——— जोधपुर -6 मिनट
जयपुर +5 मिनट—— अहमदाबाद-8 मिनट
कोटा +5 मिनट———— मुंबई-7 मिनट
लखनऊ +25 मिनट——–बीकानेर-5 मिनट
कोलकाता +54—–जैसलमेर -15 मिनट

*नोट*– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है।
प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार ॥
रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार ।
अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार ॥
अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें ।
उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें ।
लाभ में व्यापार करें ।
रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें ।
काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है ।
अमृत में सभी शुभ कार्य करें ।

*💮दिशा शूल ज्ञान————-उत्तर*
परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो घी अथवा गुड़ खाके यात्रा कर सकते है l
इस मंत्र का उच्चारण करें-:
*शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l*
*भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll*

*🚩 अग्नि वास ज्ञान -:*
*यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,*
*चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।*
*दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,*
*नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं ।।* *महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्*
*नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।*

15 + 4 + 3 + 1 = 23 ÷ 4 = 3 शेष
मृत्यु लोक पर अग्नि वास हवन के लिए शुभ कारक है l

*🚩💮 ग्रह मुख आहुति ज्ञान 💮🚩*

सूर्य नक्षत्र से अगले 3 नक्षत्र गणना के आधार पर क्रमानुसार सूर्य , बुध , शुक्र , शनि , चन्द्र , मंगल , गुरु , राहु केतु आहुति जानें । शुभ ग्रह की आहुति हवनादि कृत्य शुभपद होता है

मंगल ग्रह मुखहुति

*💮 शिव वास एवं फल -:*

19 + 19 + 5 = 43 ÷ 7 = 1 शेष

कैलाश वास = शुभ कारक

*🚩भद्रा वास एवं फल -:*

*स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।*
*मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।*

*💮🚩 विशेष जानकारी 🚩💮*

*चतुर्थी व्रत चंद्रोदय रात्रि 22:23

*अंगारक चतुर्थी

*💮🚩💮 शुभ विचार 💮🚩💮*

अहो वत ! विचित्राणि चरितानि महात्मनाम् ।
लक्ष्मी तृणाय मन्यन्ते तद्भारेण नमन्ति च ।।
।। चा o नी o।।

देखिये क्या आश्चर्य है? बड़े लोग अनोखी बाते करते है. वे पैसे को तो तिनके की तरह मामूली समझते है लेकिन जब वे उसे प्राप्त करते है तो उसके भार से और विनम्र होकर झुक जाते है.

*🚩💮🚩 सुभाषितानि 🚩💮🚩*

गीता -: ज्ञानविज्ञानयोग अo-07

पुण्यो गन्धः पृथिव्यां च तेजश्चास्मि विभावसौ ।,
जीवनं सर्वभूतेषु तपश्चास्मि तपस्विषु ॥,

मैं पृथ्वी में पवित्र (शब्द, स्पर्श, रूप, रस, गंध से इस प्रसंग में इनके कारण रूप तन्मात्राओं का ग्रहण है, इस बात को स्पष्ट करने के लिए उनके साथ पवित्र शब्द जोड़ा गया है।,) गंध और अग्नि में तेज हूँ तथा सम्पूर्ण भूतों में उनका जीवन हूँ और तपस्वियों में तप हूँ॥,9॥,

💮🚩दैनिक राशिफल 🚩💮

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐-(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज भी दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत होगा। थोड़ी आर्थिक परेशानियां रह सकती है परंतु मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। जिस भी कार्य को करने की ठानेंगे उसे हानि-लाभ की परवाह किये बिना पूर्ण करके छोड़ेंगे। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति की दखलंदाजी से थोड़ी परेशानी एवं बहस हो सकती है। सामूहिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर भी मिलेगा। बाहर की अपेक्षा घर में समय बिताना पसंद करेंगे।

वृष🐂-(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज भी दिन विपरीत फल देने वाला रहेगा। स्वयं अथवा किसी पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी दवाओं पर खर्च बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र पर भी परिश्रम के अनुसार लाभ मिलेगा नए कार्य के आरम्भ के विचार को टालना पड सकता है। सरकारी कार्यो में भी धन खर्च होने से आर्थिक कारणों से चिंता रहेगी परन्तु मध्यान के आस-पास थोड़े धन की आमद होने से दैनिक कार्य चलते रहेंगे। परिवार में तालमेल बना रहेगा।

मिथुन👫-(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिन का पूर्वार्ध आशा से अधिक शुभ रहेगा। आज के दिन आकस्मिक घटनाएं अधिक घटित होंगी चाहे वो आर्थिक या पारिवारिक हों। नौकरी पेशा जातको को भी मेहनत का फल मिलेगा सम्मान में वृद्धि के साथ आय के मार्ग खुलेंगे। बेरोजगारों को थोड़ा प्रयास करने पर रोजगार उपलब्ध हो सकता है। खर्च भी अचानक होने से थोड़ी असहजता रहेगी परन्तु स्थिति पूर्ण रूप से आपके नियंत्रण में ही रहेगी। भाग्योन्नति के योग बनेगे।

कर्क🦀-(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपकी महात्त्वकांक्षाओ की पूर्ती में अड़चने आने से हताश हो सकते है। फिर भी भले-बुरे का विवेक रहने से मानसिक रूप से परेशान नहीं होंगे। कार्य क्षेत्र पर अधिकारी एवं सहकर्मी सहयोग करेंगे निश्चित समय से पहले कार्य पूर्ण कर घरेलु कार्यो में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक गतिविधियों में भी सक्रियता दिखाएँगे। आज आप किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्यो से खुद को दूर रखने का हर संभव प्रयास करेंगे जिससे सम्मान के पात्र बनेंगे।

सिंह🦁-(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप उदासीनता युक्त जीवन जीयेंगे। पेट सम्बंधित शिकायत रहने एवं अन्य शारीरिक कष्ट के कारलत विचार की भरमार रहने से सेहत पर बुरा असर पड़ेगा। सर अथवा अन्य शारीरिक अंग निष्क्रिय होते अनुभव होंगे। धैर्य से समय बिताएं।

वृश्चिक🦂-(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज दिन का पूर्वार्ध नयी उलझने लाएगा। हठी प्रवृति रहने से व्यापार में हानि एवं प्रियजनों से दूरी बढ़ सकती है। महत्त्वपूर्ण कार्य को अनुभवियों के परामर्श के बाद ही करें अन्यथा थोड़े समय के लिए टाल दें। नौकरों के व्यवहार से भी परेशानी हो सकती है। दोपहर के बाद स्थिति धीरे-धीरे नियंत्रण में आने लगेगी। आपके लिए निर्णय सफल होने से प्रातः जो आपसे विपरीत व्यवहार कर रहे थे वो भी स्वार्थ सिद्धि करने लगेंगे। आकस्मिक धन लाभ होने से राहत मिलेगी।

धनु🏹-(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन धन की कमी रहने पर भी खुश रहने का सफल प्रयास करेंगे। परिजनों से भावनात्मक सम्बन्ध रहने से मन को शान्ति मिलेगी। परन्तु आज प्रेम प्रसंगों से दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा अन्यथा धन और पारिवारिक मान हानि हो सकती है। किसी मांगलिक आयोजन में जाने के कारण अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा फिर भी आनंददायक वातावरण मिलने से खर्च व्यर्थ नहीं लगेगा। स्त्री पक्ष से विशेष निकटता रहेगी।

मकर🐊-(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज दिन का प्रारंभिक भाग सुख-शांति से बितायेंगे। मन खुश रहने से आसपास का वातावरण भी हास्यमय बनाएंगे। मित्र प्रियजनों के साथ भविष्य की योजनाओं पर खुल कर विचार करेंगे। परन्तु दोपहर के समय स्थिति एक दम उलट हो जायेगी। किसी मनोकामना के अपूर्ण रहने से ठेस पहुंचेगी इससे उबरने में भी थोड़ा समय लगेगा। आज स्वभाव में ज्यादा खुलापन भी ना रखें मन का भेद अन्य को देने से हानि भी हो सकती है। परिजनों से लाभ होने की संभावना है।

कुंभ🍯-(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको प्रतिकूल फल मिलने से मन में नकारत्मकता रहेगी। कार्य को करने से पहले ही हार मान लेने से सफलता की उम्मीद भी अल्प रहेगी। आज किसी व्यक्ति का ना चाहते हुए भी सहयोग अथवा कोई अप्रिय कार्य करना पडेगा। परिवार में आपसी मतभेद रहने से तालमेल नहीं बैठा पाएंगे। एकदम से ख़ुशी अगले ही पल दुःख वाली स्थिति दिन भर रहेगी। धन के कारण मनोदशा में विकृत आ सकती है। सेहत पर ध्यान दें।

मीन🐳-(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज भी परिस्थितियां आपके अनुकूल रहने से लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु अज्ञान की स्थिति अथवा गलत सलाह के कारण लाभ होना संदिग्ध ही रहेगा। बहुप्रतीक्षित अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। धन लाभ रुक-रुक कर होता रहेगा। घर में सुख के साधनों की वृद्धि होगी इसपर अधिक खर्च भी रहेगा। नए सम्बन्ध बनने से अतिरिक्त आय के मार्ग भी खुलेंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति से आज पीछे नहीं हटेंगे।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मंगलवार विशेष -आज क्या करें कि हर काम आसानी से हो जाए

मंगलवार : इसकी प्रकृति उग्र है मंगलवार का दिन हनुमानजी है हर कार्य में मंगलकारी परिणाम प्राप्त करने के लिए मंगलवार का उपवास रखना चाहिए।
ये कार्य करें :

* इस दिन लाल चंदन या चमेली के तेल में मिश्रित सिन्दूर लगाएं।
* मंगलवार ब्रह्मचर्य का दिन है। यह दिन शक्ति एकत्रित करने का दिन है।
* दक्षिण, पूर्व, आ‍ग्नेय दिशा में यात्रा कर सकते हैं।
* शस्त्र अभ्यास, शौर्य के कार्य, विवाह कार्य या मुकदमे का आरंभ करने के लिए यह उचित दिन है।
बिजली, अग्नि या धातुओं से संबंधित वस्तुओं का क्रय-विक्रय कर सकते हैं।
* मंगलवार को ऋण चुकता करने का अच्छा दिन माना गया है। इस दिन ऋण चुकता करने से फिर कभी ऋण लेने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
ये कार्य न करें :
* मंगलवार को नमक नहीं खाना चाहिए। इससे स्वास्थ्य पर असर पड़ता है और हर कार्य में बाधा आती है।
* पश्‍चिम, वायव्य और उत्तर दिशा में इस दिन यात्रा वर्जित।
* मंगलवार को मांस खाना सबसे खराब होता है, इससे अच्छे-भले जीवन में तूफान आ सकता है।
* मंगलवार को किसी को ऋण नहीं देना चाहिए वर्ना दिया गया ऋण आसानी से मिलने वाला नहीं है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!