Advertisement

बीकानेर-उमस और गर्मी के बाद रात में आंधी के साथ हुई बारिश, जाने आज कैसा रहेगा मौसम

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ उमस और गर्मी के बाद रात में आंधी के साथ हुई बारिश,जाने आज कैसा रहेगा मौसम

श्रीडूंगरगढ़!भले ही दिन का तापमान 42.4 डिग्री हो पर अहसास 46 डिग्री का रहा। ये कोई और नहीं बल्कि मौसम विभाग कह रहा है। तीखी धूप, शांत हवा और ऊपर से 57 प्रतिशत नमी के कारण लोग दिन भर गर्मी में परेशान रहे। रात को आंधी और बारिश के बाद लोगों को कुछ राहत मिली। श्रीडूंगरगढ़ सहित ग्रामीण अंचल के कुछ इलाकों में हल्की तो कहीं कहीं बूंदाबांदी हुई। आज सुबह मौसम खुशनुमा हो गया न्यूनतम तापमान अलसुबह नापा जाता और तब न्यूनतम तापमान 32.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। इससे अंदाजा हो गया कि दिन में गर्मी का अहसास कहां तक जाएगा। नौ बजे ही धूप इतनी चटक हो गई कि धूप आंखों में चुभने लगी। दोपहर होते होते तो गर्मी परवान पर आ गई। शाम चार बजे मौसम विभाग ने आंका कि पारा भले ही कुछ कम हो पर बीकानेर में अहसास 46 डिग्री रहा। ऊपर से जो आर्द्रता दो दिन पहले 47 प्रतिशत थी वो अब 57 प्रतिशत हो गई। नमी जितनी ज्यादा होगी गर्मी में घुटन उतनी ही ज्यादा होगी। हालांकि ज्यादा नमी से बारिश की भी संभावना मजबूत होती है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बादल छाने के संकेत तो दिए हैं। हो सकता है कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो। पारा इससे कुछ कम हो सकता है पर उमस फिर भी परेशान करेगी। रात करीब ग्यारह बजे तेज आंधी आई। इस दौरान जो लोग रास्ते में थे आसपास शरण लिए। आंधी से मामूली नुकसान की सूचना भी रही। आंधी के साथ ही शहर के कुछ इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं बूंदाबांदी से लोगों ने राहत महसूस की आज 26 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जयपुर मौसम केन्द्र ने आज राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी हिस्सें में आंधी- बारिश का अलर्ट जारी किया है। बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, पाली, सिरोही को छोड़कर शेष सभी जिलों में आंधी-बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कई जगह 40KM तक की स्पीड की तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं बिजली चमकने के साथ ओले गिरने की भी चेतावनी है। इसी तरह 22, 23 और 24 जून को उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, झालावाड़, बारां, बूंदी, कोटा, भीलवाड़ा, अजमेर, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, भरतपुर, अलवर, दौसा, जयपुर, सीकर, झुंझुनूं और सिरोही में आंधी-बारिश होने की संभावना जताते हुए इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!