संतोष कुमार पाण्डेय
सत्यार्थ न्यूज़ अयोध्या
तेजस फ़िल्म के बैनर तले बन रही हिन्दी फिल्म हिजाब की सुटिंग
अयोध्या:तेजस फ़िल्म के बैनर तले बन रही हिंदी फ़िल्म हिजाब की शूटिंग गुलाब बड़ी सहित कई अन्य प्रसिद्ध स्थलों में हो रही हैं फिल्म निर्माता गौरव शंकर महर्षि सुसैन फाउंडेशन सूर्यांश इंटरप्राइजेज है! फिल्म निर्माता गौरव शंकर ने शूटिंग के दौरान बताया कि यह फिल्म पूर्णतया सामाजिक विषय पर आधारित है! राष्ट्र की एकता और अखंडता वह आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने व समाज को सही दिशा दिखाने के लिए यह फिल्म एक आईना साबित होगी! यह फिल्म पूरे भारत में एक साथ रिलीज होगी फिल्मों में मुख्य कलाकार मोहन जोशी रवि सुधा चौधरी और उत्तर प्रदेश के स्थानीय कलाकार अभिनय कर रहे हैं! फिल्म का निर्देशन अमृतराज ठाकुर वह लेखन डॉ अनुज प्रभात व वर्तिका का है शह प्रोड्यूसर अशोक वर्मा कैमरामैन नरेंद्र पटेल आलोक कुमार सहित मीडिया प्रभारी रणजीत चौहान आशुतोष श्रीवास्तव मुकेश सिंह आरुषि चंद्रप्रकाश मानसी पांडे आदि पूरी तन्मयता से आत्म समर्पित होकर फिल्म निर्माण में सराहनीय योगदान दे रहे हैं! स्थानीय कलाकार गणेश चौहान ने हिजाब फिल्म की शूटिंग की शुरुआत अयोध्या की सर जमी पर होने से खुशी जाहिर की इस फिल्म का शुभ मुहूर्त उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री माननीय बृजेश पाठक ने किया फिल्म निर्माण में उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन अयोध्या के द्वारा किए गए सहयोग के लिए इस फिल्म की पूरी यूनिट आभार व्यक्त करती है!














Leave a Reply