न्यूज चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ कस्बे ईद उल-अजहा धूमधाम से मनाया जा रहा है मुस्लिम समुदाय के घरो में ईद की रौनक है ओर सभी लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे है कस्बे के बड़ी ईदगाह में ईद उल-अजहा है की नमाज जामा मस्जिद के इमाम फजले हक अशरफी ने सुबह 7:30 बजे अदा कराई। असगर अली भाटी ने बताया की मुस्लिम समाज लोगो ने नमाज के बाद एक दूसरे गले मिलकर मुबारक बाद दी छोटे बच्चों ने ईदगाह के बाहर खिलौने गुब्बारे खरीदारी की जामा मस्जिद के इमाम ने देश के लिए अम्न चेन की दुआ मांगी वही इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा व सीआई इंद्रकुमार ने सभी को ईद की मुबारकबाद भी दी। यहां भाजपा नेता इमरान राईन, अमीर खान, इक़बाल राईन, ईदगाह के सदर सलीम छिंपा, सलीम चौहान सहित बड़ी संख्या में लोग ईदगाह पहुंचे और नमाज के बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी। ईदगाह के बाहर मेले का सा माहौल है और अनेक अस्थाई दुकानें भी सजी है, जहां छोटे बच्चों ने खिलौने व गुब्बारे भी खरीदे है। लोग गरीबों को जकात देकर भी दुआएं ले रहें है। पुलिस प्रशासन ने नमाज को देखते हुए पुरी तरह से व्यवस्था की!

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़- मुस्लिम समुदाय के सैंकड़ो लोगों ने अमन चैन की दुआ मांगी।

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़ – इमाम फजले हक अशरफी ने बड़ी
ईदगाह में अदा करवाई ईद की सामूहिक नमाज।

सत्यार्थ न्यूज- ईदगाह के बाहर बच्चों ने जमकर खरीदारी की गुब्बारें व खिलोने ले जाते हुए नजर आए।

ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी भाजपा अल्पसंख्यक नेता इमरान राईन व सीआई इंद्रकुमार ने दी मुबारकबाद।


















Leave a Reply