Advertisement

बीकानेर-श्रीडूंगरगढ़ कचरा फेंकने गई युवती के साथ छेड़छाड़ व गन्दे इशारे करने का आरोप विरोध करने पर की मारपीट मुकदमा दर्ज

न्यूज चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ आडसर बास निवासी प्रहलाद पुरी ने श्रीडूंगरगढ़
थाने में मुकदमा दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि मेरे
घर के पीछे एक खुला बाड़ा है जिसमें मौहल्ले के लोग
कचरा डालते है। इस बाड़े के सामने ही रामप्रताप जाट
निवासी लाखनसर हाल निवासी आडसर बास का घर व दुकान स्थित है। दुकान में रामप्रताप के लड़के सुभाष व ओमप्रकाश बैठते है। मेरी ताऊ की लड़की अक्सर इस खुल्ले पड़े बाड़े में कचरा डालने जाती है तो सुभाष व ओमप्रकाश मेरी बहिन को छेड़ते है और गंदे-गंदे इशारे करते है। आरोपी जान बूझकर छेड़ने के इरादे से कहते है कि कचरा डालने आती हो तो कभी हमारे पास आकर हमें खुश कर दो, हम खुद ही तुम्हारा कचरा ले लेगें। यह बात मेरी बहन ने मुझे व परिवार को बताई तो हमने रामप्रताप को ओलमा दिया। जिसके कारण रामप्रताप का परिवार हम लोगों से रंजिश रखने लगा। गत शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे मेरी बहिन बाड़े में कचरा डालने गई तो ओमप्रकाश, सुभाष, पूनम, रामप्रताप व रामप्रताप की पत्नी ने मेरी बहिन को घेर लिया और उसके साथ थाप- मुक्कों से मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपी ओमप्रकाश ने मेरी बहिन को बदनियति से पकड़ लिया। तब मेरी बहिन ने शोर मचाना शुरू की बचाओ-बचाओ का हल्ला किया तो मेरी बड़ी मां बाधूदेवी भागकर गई तथा धापू को बचाने के लिये बीच- बचाव करने लगी तो आरोपी रामप्रताप व ओमप्रकाश अपने घर से लाठियां लेकर आये और मेरी बहिन और बड़ी मां के लाठी की चोट मारी और आरोपियों ने बाल पकड़कर नीचे गिरा दिया तथा उसके कपड़े फाड़ दिये, फिर मेरी बहिन के साथ बदतमीजी की आरोपियों ने बड़ी मां के साथ बुरा जबरदस्ती करते हुए सोने के तीन फुलड़े छीन लिये। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच एएसआई रविन्द्र सिंह सौप दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!