Advertisement

बीकानेर-नगदी व गहनो सहित युवती गायब, अगले महीने 1 जुलाई को होनी थी शादी, एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

अगले महीने की 1 जुलाई को होनी थी शादी लेकिन इस बीच युवती के गायब हो जाने से परिवार मे तहलका मच गया। युवती के पिता उदाराम निवासी केऊ ने युवक के खिलाफ भगाकर ले जाने का आरोप लगते हुए थाने मे मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया की आगामी 1 जुलाई को उसके बेटे व बेटी की शादी सुजानगढ़ होनी थी जिसके पीले चावल शुक्रवार को किये। रात को खाना खाने के बाद पुरा परिवार सो गया लेकिन जब परिजन सुबह उठे तो पुत्री गायब थी। परिजनों द्वारा गांव मे व अपने रिश्तेदारों से पूछताछ की गयी लेकिन युवती का कुछ पता नही चला।उदाराम ने पप्पूराम पुत्र रूपाराम मेघवाल निवासी जोधासर के खिलाफ युवती को भगा ले जाने का आरोप लगाया। परिवादी ने बताया की युवक पिछले 6 महीने से बेटी को परेशान कर रहा है। युवक एक दिन घर पर भी आया ओर मेरी बेटी से शादी करने की बात कही। आरोपी युवक मेरी बेटी को बहला फुसला कर 2 लाख नगदी, सोने की रखड़ी, सोने की टुस्सी, चांदी की पायल व तागड़ी साथ भगा ले गया। पुलिस मामला दर्ज कर जाँच एएसआई रविंद्रसिंह को सौंपी गयी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!