न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
आज (शनिवार) 17 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी (येलो अलर्ट) जारी की गई है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान जयपुर, दौसा, भरतपुर, अलवर, करौली, कोटा, बूंदी, बारां में कई जगह हल्की बारिश हुई। जयपुर, भरतपुर, अलवर में दोपहर बाद कुछ जगह आंधी चली। मौसम के इस बदलाव से जयपुर में तापमान कल गिरकर 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कोटा में शाम को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। इससे पहले कोटा में दिन में तेज धूप रही और अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, राजस्थान में प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। 18 जून के बाद इसमें बढ़ोतरी होगी। मौसम केन्द्र जयपुर ने आज बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, इं झालावाड़, कोटा, राजसमंद, प्रतापगढ़, सिरोही, उदयपुर, पाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर, जालोर Join और पाली में 30 से 40KM की स्पीड से तेज आंधी चलने, उदयपुर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर, जालोर और पाली में 30 से 40KM की स्पीड से तेज आंधी चलने, बादल छाने और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है।


















Leave a Reply