सत्यार्थ न्यूज़ ब्यूरो भीलवाड़ा
रिपोर्टर अब्दुल सलाम रंगरेज
अपराधियों से मिली भगत करने वाले पुलिसकर्मियों की खैर नहीं- बदमाशों पर करें कड़ी कार्यवाही –एसपी दुष्यंत
जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने कहा कि अपराधियों से मिली भगत कर पुलिस की छवि धूमिल करने वाले पुलिसकर्मियों को दंडित कर कठोर कार्रवाई की जाएगी और अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।
गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सभागार में आयोजित गोष्ठी में अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में मारपीट व फायरिंग की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लिया जाए और कठोर कार्रवाई की जाए ताकि घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो। गंभीर अपराधों के मामले में पुलिस त्वरित कार्रवाई करें। पुलिस अधीक्षक ने संपत्ति संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने व ऐसी वारदातों में नियुक्त बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए बदमाशों के आवागमन के संभावित रास्तों पर निरंतर नाकाबंदी व गश्त करने, बिना नंबर के वाहनों व काले शीशे लगे वाहनों को जप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने हार्डकोर अपराधियों की धर पकड़ के लिए अपराधियों को चिन्हित कर दबिश देने और थाना क्षेत्र में रहने वाले ऐसे अपराधी जिनके विरुद्ध दो या दो से अधिक प्रकरण दर्ज हैं ,संपत्ति व अपराधों में पूर्व चालानसुदा हो ,उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिये।अपराध गोष्ठी में एएसपी विमल सिंह, एएसपी सहाड़ा रोशन पटेल, डीएसपी सीटी अशोक जोशी, डीएसपी सदर श्याम सुंदर बिश्नोई सहित सदर व जिले के थाना अधिकारी मौजूद रहे।

















Leave a Reply