Advertisement

भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट से गोलप्याऊ तक बनेगा मॉडल रोड –गौरव उद्यान के बाहर बनेगा साइकिल ट्रैक

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा
रिपोर्टर अब्दुल सलाम रंगरेज

भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट से गोलप्याऊ तक बनेगा मॉडल रोड –गौरव उद्यान के बाहर बनेगा साइकिल ट्रैक

जिला कलेक्टर नमित मेहता ने शहर के सौंदर्य करण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए बैठक के दौरान नगर विकास न्यास एवं नगर परिषद के अधिकारियों ने पीपीटी के माध्यम से सिटी डेवलपमेंट कमेटी की पूर्व बैठको में शहर के सौंदर्य करण के लिए दिए गए दिशा निर्देशों की पालना में अब तक हुए कार्य की जानकारी दी। बैठक में यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु कलेक्ट्रेट से गोल प्याऊ चौराहे तक मॉडल रोड बनाने तथा गौरव उद्यान के बाहर शहर वासियो की सेहत सुधारने के लिए साइकिल ट्रैक बनाए जाने के कलेक्टर नमित मेहता ने निर्देश दिए। वही कलेक्टर ने शहर में विभिन्न मार्गों पर लगी हुई गुमटियों पर भी रंग रोगन करने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर वंदना खोरवाल, यूआईटी ओएसडी मोहम्मद ताहिर, आयुक्त हेमाराम, एसई यूआईटी योगेश माथुर, एक्स ई एन नरेंद्र चौधरी ,सूर्य प्रकाश संचेती सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!