रिपोर्टर का नाम – देवेन्द्र पंडियार
जनपद- मंदसौर
बालाजी मन्दिर खण्डेरियाकाचर मे हुई चोरी का सीतामऊ पुलिस द्वारा किया पर्दाफाश।
आरोपी इमरान पठान निवासी दाऊतखेड़ी हाल मुकाम इन्द्रा काँलोनी मन्दसौर से चोरी किया गया चांदी का छत्र , दानपात्र की राशि 1200 रूपये , लोहे का सरीया ,टेबल फेन सुर्या कम्पनी का तथा अपराध मे प्रयुक्त मोटर सायकल भी जप्त की गई ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री अनुराग सुजानिया के द्वारा समस्त थाना प्रभारी को चोरी / नकबजनी तथा अन्य संपत्ति संबंधी अपराधो की रोकथाम हेतू एवं ऐसे व्यक्तियो के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे जो इसी तारतम्य मे आज दिनांक 11.06.2024 को श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ सुश्री हेमलता कुरील व एसडीओपी सीतामऊ निकिता सिंह के नेतृत्व मे थाना प्रभारी सीतामऊ निरीक्षक मोहन मालवीय के द्वारा दिनांक 10.06.2024 की दरमियानी रात्रि मे बालाजी मन्दिर खण्डेरीयाकाचर से चांदी का छत्र वजनी 300 ग्राम , 1200 रूपये दानपात्र राशि , सुर्या कम्पनी का टेबल फेन की हुई चोरी का पर्दाफाश करते हुऐ आरोपी इमरान पिता बाबु पठान उम्र 36 साल निवासी दाऊतखेड़ी थाना वाय डी नगर के अंतर्गत आता है उसे गिरफ्तार किया।


















Leave a Reply