Advertisement

बीकानेर-नरेंद्र मोदी आज लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ, राजस्थान के ये सांसद भी ले सकते है मंत्री पद की शपथ, राज्य मंत्री गोपाल सुथार व जिलाध्यक्ष विनोद गिरी पहुंचे दिल्ली, सांसद अर्जुनराम को दी बधाई

न्यूज रिपोर्टर नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 7.15 बजे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे है। शपथ समारोह में 7 देशों के विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ लेने के बाद रविवार शाम इन सांसदों के शपथ लेने की संभावना है। मोदी सरकार में राज्य से नए और पुराने चेहरों को मौका मिल सकता है। देश की राजनीति में एक बार फिर राजस्थान के सांसद मंत्री पद पर नजर आएंगे। राज्य के 4 सांसदों को मंत्रिपरिषद में जगह मिलने के संकेत मिले हैं। मोदी की पिछली मंत्रिपरिषद में राज्य के 4 सांसदों का प्रतिनिधित्व रहा। चुनाव में तीन मत्रियों जीत दर्ज की लेकिन बाड़मेर से भाजपा उम्मीदवार कैलाश चौधरी चुनाव हार गए। भाजपा से जुड़े सूत्रों के अनुसार ओम बिरला, अर्जुनराम मेघवाल, भूपेन्द्र यादव और गजेन्द्र सिंह शेखावत एक बार फिर मोदी के तीसरे कार्यकाल में सरकार के चेहरा में नजर आ सकते हैं। बिरला और मेघवाल मंत्रिमंडल की दौड़ में आगे नजर आ रहे हैं। साथ ही पहली बार सांसद बनीं महिमा कुमारी और मन्ना लाल रावत तथा दूसरी बार जीते भागीरथ चौधरी भी नए चेहरों के तौर पर मंत्रिपरिषद की दौड़ में शामिल हैं। प्रधानमंत्री की शपथ के साथ केबीनेट मंत्री व राज्य केन्द्रीय मंत्री पदों की शपथ के लिए भी कवायद शुरू हो गई है। कल शनिवार से ही जीते हुए सांसदों को फोन आने शुरू हो गए है। जिसके बाद वे दिल्ली पहुंच रहे है। राजस्थान से लगभग दो या तीन मंत्री बनाये जा सकते है। ऐसे में बीकानेर से चौथी बार सांसद बने अर्जुनराम मेघवाल को मोदी केबिनेट में जगह मिल सकती है। उनका मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। इससे पहले वे केन्द्रीय कानून मंत्री रह चुके है। ऐसे में आज राजस्थान के बड़े नेताओं द्वारा दिल्ली पहुंचकर सांसद अर्जुनराम मेघवाल को बधाईया देते हुए नजर आ रहे है। श्रीडूंगरगढ़ से राजस्थान सरकार के श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार व ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसांई ने दिल्ली में अर्जुनराम मेघवाल को बधाई देते हुए प्रशन्नता प्रकट की है। राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे और एनडीए की सरकार बनने के साक्षी बनेंगे। मंत्री पद की खबर के बाद जिले में चारों तरफ उत्साह व खुशी का माहौल नजर आ रहा है

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!