Advertisement

बीकानेर-श्री डूंगरगढ़ प्रशासन अतिक्रमण को लेकर सख्त अंदाज में आज सुबह फिर शुरू हुई कार्रवाई

न्यूज चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन के द्वारा चलाये जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत लगातार कार्रवाई जारी है प्रशासन ने सख्त अंदाज में कहा कस्बे के मुख्य बाजार में किसी भी हालत में अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा। यही वजह है कि अतिक्रमण की कार्यवाही को लगातार अंजाम दिया जा रहा है। रेहड़ी ठेले वालों के विरोध, नारेबाजी और ज्ञापन के बाद इसका किसी भी प्रकार का असर दिखाई नहीं दे रहा है। आज फिर सुबह-सुबह अधिकारियों के निर्देश के बाद एएसआई कमल चांवरिया पालिका कार्मिकों के साथ ट्रैक्टर ट्राली लेकर मुख्य बाजार स्थित बस स्टैंड पहुंचे और वहां लगे सब्जी के रेहड़ी ठेलों को जब तक करने की कार्रवाई शुरू कर दी और रेहड़ी ठेले ट्रैक्टर ट्राली में डालकर नगर पालिका ले गए। बता दें कि कस्बे के मुख्य बाजार, बस स्टैंड व आसपास के क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति अतिक्रमण ना करें
एएसआई कमल चावरिया ने कहा इसके लिए प्रशासन लगातार इसकी मुनादी भी करवा चुका है। उसके बाद भी इस बात की कोई अनसुनी कर रहा है तो प्रशासन द्वारा कार्रवाई लगातार जारी रहेगी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!