Advertisement

बीकानेर-श्रीडूंगरगढ़ ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली सुअरों का आतंक किया किसान पर हमला

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ ग्रामीण क्षेत्र में जंगली सुअरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है ग्रामीण इलाकों में खेतों में काम करने वाले किसान इसका पूरी तरह से शिकार हो रहे हैं। ऐसा ही मामला आज श्री डूंगरगढ़ के बरजांगसर गांव से सामने आया है जहां खेत में काम कर रहे किसान पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया और बुरी तरह से काट लिया परिजन उसको अस्पताल लेकर पहुंचे हैं जहां उनका उपचार किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन को बार-बार शिकायत करने के बाद भी अभी तक किसी भी तरह से कोई समाधान नहीं हो रहा है। आज किसान रामेश्वरलाल पर खेत में काम करते समय सुअरो ने हमला कर दिया जिनका उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!