Advertisement

बीकानेर-RBSE) माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान ने 10वी का रिजल्ट जारी किया देखे यहाँ सबसे पहले

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। बोर्ड एडिमिनेस्ट्रेटर व सम्भागीय आयुक्त महेश चंद शर्मा ने 5 बजे बोर्ड ऑफिस में रिजल्ट जारी किया। इस दौरान बोर्ड सेक्रेटरी कैलाशचन्द शर्मा, विशेषाधिकारी नीतू यादव, परीक्षा नियंत्रक राजेश निर्वाण, उपनिदेशक जनसम्पर्क भानुप्रताप गुर्जर सहित अन्य अफसर मौजूद रहे। देखे रिजल्ट यहाँ पर लिंक को ओपन करे
https://rajeduboard.rajasthan.gov.in
दसवीं में 10 लाख 62 हजार 341 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। इससे पहले 20 मई को बोर्ड ने एक साथ 12वीं साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स का रिजल्ट घोषित किया था। इसके बाद अब इसी माह में दसवीं का रिजल्ट जारी किया। पिछले साल दसवीं का परीक्षा परिणाम 90.49 प्रतिशत रहा था। बता दें कि 10वीं बोर्ड की परीक्षा 7 मार्च से 30 मार्च के बीच हुई थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!