Advertisement

बीकानेर-सुशीला देवी पुगलिया बनी श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की अध्यक्ष

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष पद के लिए तमाम चर्चाओं का आज विराम लग गया है। प्रबुद्ध समाजसेवी भीखमचन्द पुगलिया की धर्मपत्नी सुशीला देवी पुगलिया को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है। आज रविवार को सभा भवन में आम सभा व चुनाव आयोजित हुए। निवर्तमान अध्यक्ष विजयराज सेठिया एवं मंत्री पवन सेठिया ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिसके बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव अधिकारी तेजकरण डागा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए चार जनों ने नामांकन दाखिल किया गया था। लेकिन उसके बाद चारों ने सर्वसम्मति से सुशीला देवी पुगलिया को अध्यक्ष पद के लिए अनुमोदन किया। सुशीला देवी स्वयं कई संस्थाओं में पदाधिकारी है और उनके पति भीखमचन्द पुगलिया व ससुर धर्मचन्द पुगलिया की समाजसेवी के रूप में पूरे देशभर में विशिष्ट पहचान है। सभा को अब नए अध्यक्ष मिलने के बाद कई विशेष विकास के कार्य होंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!