Advertisement

बीकानेर-पशु पालन विभाग में हीट वेव और तेज गर्मी के कारण कार्मिकों और अधिकारियों को नहीं मिलेगा अवकाश

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

हीट वेव और लू को देखते हुए पशुपालन विभाग ने पशु चिकित्सा संस्थाओं के अधिकारियों व कर्मचारियों के अवकाश स्वीकृत नहीं करने के आदेश जारी किए हैं। पशुपालन विभाग संयुक्त निदेशक डॉ शिव प्रसाद जोशी ने बताया कि जिले में पशु चिकित्सा संस्थाओं के कार्मिकों को किसी भी प्रकार का अवकाश नहीं दिया जाएगा। विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने क्षेत्र के अधीनस्थ ग्रामों में गर्मी को देखते हुए पशुओं को गर्मी से सुरक्षा के उपाय, देखभाल व प्रबंधन तकनीकों से ग्राम वासियों को अवगत करवाना होगा। पशुपालन विभाग ने जिले में हीट वेव को देखते हुए पशुपालकों से आग्रह किया कि व अपने पशुओं को गर्मी में बाहर ना निकालना व उन्हें दिन में एक बार पानी से नहलाएं। उन्होंने बताया कि पशुपालक पशुओं को चीनी एवं नमक के मिश्रण का सेवन करवाएं? ताकि गर्मी का असर कम हो सके। छोटे पशुओं को पंख अथवा कूलर में रखा जाए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!