Advertisement

बीकानेर-श्रीडूंगरगढ़ घर के सामने कचरा डालने को लेकर हुई कहासुनी पहुंची मारपीट तक, थाने में मुकदमा दर्ज

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्री डूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ कालू बास निवासी राजकुमार पुत्र माणकचंद बोहरा निवासी कालूबास ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि 21 मई को सुबह 8.00 बजे मैं अपने घर के बरामदे में खड़ा था और मेरे घर के पास पड़ौसी जगदीश स्वामी की पत्नी ने मेरे घर के सामने कचरा डाल दिया। जब मैंने कचरा डालने से मना किया तो उसने गालियां निकाली। उसके बाद उसने पति जगदीश दास, अपने बेटे लालदास को बुला लिया और बाप बेटे ने मेरे घर में घुस कर मारपीट की। लालदास ने मेरे गले का सोने फुलड़ा तोड़ लिया। उसके बाद जगदीश का बेटा विकी हाथ में लोहे का सरिया लेकर मेरे घर में आया और जान से मारने के उद्देश्य से आवेश में आकर मेरे सर पर वार किया। मैं जैसे तैसे बचकर घर में घुसा तो जगदीश, लालदास, विकी व जगदीश की पत्नी एकराय होकर घर के मेन गेट के आगे बैठ गए और मारने की धमकी दी। इसके बाद मेरे पिता व भाई ने आकर उन्हें समझाया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!