अंकित तिवारी बलिया
‘हथकड़ी और हाथ में कटोरा लेकर पहुंचा प्रत्याशी’:बोला-व्यवस्था सुधारने के लिए लड़ना चाहते हैं चुनाव
बलिया में एक प्रत्याशी अजीब वेश भूषा धारण कर नामांकन करने पहुंच गया। वह हाथ में हथकड़ी, कटोरा पकड़े हुए, गर्दन में रस्सी, सफेद रंग का वस्त्र पहने पहुंचा था। साथ में ही “रंग दे बसंती चोला” का गीत बज रहा था।
बता दें कि बलिया संसदीय क्षेत्र के बैरिया विधानसभा निवासी राधेश्याम यादव चुनाव लड़ना चाहते हैं। वहीं प्रशासन ने गेट के बाहर ही हथकड़ी, कटोरा, उतरवा दिया गया। राधेश्याम ने बताया कि हमारे प्रशासन के साथियों ने कहा कि आप जिलाधिकारी कार्यालय के अंदर हथकड़ी, कटोरा लेकर नहीं जा सकते।
भारत के कानून को हम पालन करते हैं। कानून का पालन करना हमारा परम धर्म है। आगे राधेश्याम ने कहा कि इस देश में दो तरह के लोग रहते हैं। एक आजाद भारत, दूसरा गुलाम भारत में। आजाद भारत में सांसद, विधायक, कलेक्टर रहते हैं। उसका होमगार्ड गुलाम है। आम पब्लिक इस देश में गुलाम है।
क्यों कि दोनों आजाद भारत में रहते तो बच्चों के पढ़ने का व्यवस्था एक होती न की अलग। राधेश्याम ने कहा कि सबके लिए समान शिक्षा का अधिकार होना चाहिए। निर्दल प्रत्याशी के रूप में पहुंचे राधेश्याम यादव ने कहा कि राधेश्याम चुनाव लड़े न लड़े, रहे न रहें, कोई बात नहीं, इस देश को मजबूती के साथ रहना चाहिए।














Leave a Reply